Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dewas Crime News: नकली चांदी गिरवी रखकर लाखों की ठगी, पुलिस ने दबोचा 'सिक्का गैंग' Ratlam Mob Lynching: सांवरिया सेठ से लौट रहे भक्तों को 'बच्चा चोर' समझकर पीटा, 4 की हालत खराब महाशिवरात्रि पर श्री हनुमान बालाजी मंदिर में सनातनी विनोद बिंदल का भक्ति संदेश कार्यक्रम Tiger-Leopard Death Toll: खेतों में बिछे 'मौत के तार', करंट लगने से गई जान, 10 साल के आंकड़ों ने चौं... T20 World Cup Lowest Strike Rate: सबसे धीमी बल्लेबाजी का रिकॉर्ड, लिस्ट में पाकिस्तान के 3 खिलाड़ी Akshay Kumar Viral Video: '1 करोड़ क्या, किडनी भी दे दूंगा...', अक्षय ने RJ महविश से क्यों कही ये बा... Israel-Jordan Tension: फिलिस्तीन के बाद अब जॉर्डन की बारी? इजराइल के रडार पर क्यों है अम्मान, जानें ... 8th Pay Commission Fraud: सरकारी कर्मचारी सावधान! एक क्लिक और खाली हो जाएगा बैंक खाता, जानें नया स्क... What is Data Center: क्या है डाटा सेंटर? जिस पर अडानी-अंबानी लगा रहे अरबों, जानें कमाई का पूरा गणित Ramadan 2026 Moon Sighting: सऊदी अरब में दिखा चांद, जानिए भारत में कब रखा जाएगा पहला रोजा?

केके मिश्रा ने शेयर की सीएम शिवराज की छवि खराब करने वाली फर्जी पोस्ट, FIR दर्ज

38

भोपाल । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की छवि खराब करने के लिए इंटरनेट मीडिया एक्स पर पोस्ट डाली और फिर उसे हटा लिया। इसे लेकर भाजपा विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक अशोक विश्वकर्मा एवं सदस्य राहुल श्रीवास्तव ने भोपाल के क्राइम ब्रांच थाने पहुंचकर लिखित में शिकायत की। प्रारंभिक जांच में इसे सही पाते हुए पुलिस ने मिश्रा के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

कौन बनेगा करोड़पति का फेक वीडियो

पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी ने बताया कि कांग्रेस फेक न्यूज की फैक्ट्री बन गई है। पार्टी के मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा ने रविवार की सुबह अपने इंटरनेट मीडिया अकाउंट एक्स (ट्विटर) पर एक कौन बनेगा करोड़पति कार्यक्रम का एक कूटरचित वीडियो प्रसारित किया। ऐसा करके उन्होंने मुख्यमंत्री की छवि खराब करने का प्रयास किया। जब इस कूटरचित पोस्ट को लेकर इंटरनेट मीडिया पर उनकी फजीहत हुई तो उन्होंने इसे हटा दिया। कांग्रेस झूठ और अफवाह के सहारे चुनाव लड़ना चाहती है, लेकिन मध्य प्रदेश में उनका यह झूठ चलने वाला नहीं है। लोकतंत्र में कांग्रेस का झूठ तंत्र उसे गर्त में ले जाएगा।

कांग्रेसी ले रहे झूठ का सहारा

प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि चुनाव में मिलने वाली करारी हार से कांग्रेस हताश और निराश है इसलिए उसके नेता झूठ एवं अफवाह फैलाने का काम कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले भी एक चैनल के नाम से फर्जी ओपिनियन पोल साझा करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह जीत का दावा कर रहे थे, बाद में उस चैनल ने ही उनके झूठ को उजागर कर दिया था। खरगोन दंगे के समय भी कहीं और की मस्जिद को खरगोन की बताया था। इसी तरह पाकिस्तान की सड़क को भोपाल की सड़क बताकर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था, बाद में उस पोस्ट को भी उन्हें हटाना पड़ा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.