Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित... वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने साझा किया जिजी थॉमसन का दावा UKSSSC VPDO Scam: 2016 भर्ती घोटाले में हरीश रावत से ईडी ने किए सवाल-जवाब, कांग्रेस ने बताया बदले की... Sambhal News: आचार्य प्रमोद कृष्णम को बब्बर खालसा से जुड़ी धमकी, विदेशी नंबर से ऑडियो कॉल; गृह मंत्र... Roorkee News Today: रुड़की में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, गांव में भारी पुलिस बल तैनात; एसएसपी बोले- ... Election Commission Reforms: चुनाव आयोग में पारदर्शिता की नई पहल, SIR प्रोसेस, ECINet और अधिकारियों ...

भोजपुरी स्टार पवन सिंह तलाक के लिए पहुंचे कोर्ट, पत्नी ने कहा- मैं कहीं की नहीं रहूंगी, रखी करोड़ों की डिमांड

45

आरा। भोजपुरी फिल्म अभिनेता पवन सिंह और पत्नी ज्योति सिंह के बीच में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। दोनों के बीच सुलह की कोशिश एक फिर नाकाम रही। भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के तलाक की सुनवाई आरा सिविल कोर्ट में चल रही है, इसलिए शनिवार को दोनों ही कोर्ट पहुंचे हुए थे।

कुटुम्ब न्यायालय की जज श्वेता कुमारी सिंह के सामने पवन सिंह और ज्योति सिंह ने अपना-अपना पक्ष रखा था। दोनों की ही बातों में एक-दूसरे के लिए कड़वाहट दिख रही थी, इसलिए दोनों के बीच कोई सुलह नहीं हो पाई। दोनों ही दस दिनों के अंदर दूसरी बार आरा सिविल कोर्ट में सुनवाई के लिए पहुंचे थे। दोनों इससे पहले 27 सितंबर को आरा सिविल कोर्ट पहुंचे थे।

पवन सिंह के सामने रखी पांच करोड़ की डिमांड

पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने पांच करोड़ की डिमांड रखी थी, लेकिन पवन सिंह ने इसको मानने से साफ मना कर दिया। पवन सिंह के वकील सुदामा सिंह ने कहा कि दोनों पक्षों को सुलह के कोर्ट की तरफ से सुलह के लिए बुलाया गया था। ज्योति सिंह ने पांच करोड़ रुपये की मांग की थी, लेकिन पवन सिंह एक करोड़ देने के लिए तैयार थे। ज्योति सिंह ने इस उनके इस ऑफर को मानने से मना कर दिया। सुदामा सिंह ने बताया कि ज्योति सिंह ने नोएडा में मकान और तीन करोड़ की डिमांड की। इस मामले में आगे और ट्रायल होंगे।

तलाक के बाद कहीं की नहीं रहूंगी

ज्योति सिंह के वकील विष्णु धर पांडेय ने कहा कि ज्योति सिंह वन टाइम सेटलमेंट करना चाहती हैं, इसलिए ही उन्होंने नोएडा में मकान और तीन करोड़ की डिमांड की थी। पवन सिंह ने उनकी डिमांग को नहीं माना। ज्योति सिंह ने कोर्ट के सामने कहा कि वह तलाक के बाद कहीं की भी नहीं रहेंगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.