Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Gariaband Crime News: गरियाबंद में गांजा तस्करी का अनोखा मामला, मां-बेटे को 18 किलो गांजे के साथ पुल... Thane District News: आदिवासी आश्रम स्कूल के छात्र की मौत पर आक्रोश, परिजनों और संगठनों ने किया प्रदर... Durg Police Action: ठाणे के अपार्टमेंट में चल रहा था रेड्डी अन्ना और फेयरप्ले ऐप का खेल, छत्तीसगढ़ प... Balrampur Development News: डिप्टी सीएम अरुण साव ने 157 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और भ... Balrampur News: विजयनगर स्कूल में मधुमक्खियों के हमले से घायल 12 बच्चों के लिए 3 लाख रुपये की सहायता... Magarlod Police Action: मेघा गांव में पेट्रोल पंप और बाइक फूंकने वाला आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में हुआ... Dhamtari Extortion Case: नहरनाका चौक पर वाहनों को रोककर पैसे लेने का मामला, खनिज अधिकारी ने दिए जांच... Bilaspur Crime News: गरबा ड्रेस पहनकर सिगरेट पीने और पिस्तौल दिखाने वाली युवतियों समेत 9 आरोपी गिरफ्... Women T20 Series Raipur: रायपुर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का रोमांच, जानिए टिकट दरें, श्रेणियां और प... Mahasamund Crime News: ऑपरेशन निश्चय के तहत महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.80 करोड़ का गांजा जब्...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण इन राशियों के जीवन में लाएगा सुनहरा अवसर, धन लाभ की संभावना

47

इंदौर। साल 2023 का आखिरी सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण दोनों अक्टूबर में लगेगा। सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर को लगेगा, जबकि चंद्र ग्रहण 29 अक्टूबर को है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य ग्रहण 4 राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। आर्थिक लाभ होने की संभावना है। तो आइए जानते हैं ये सौभाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं।

मिथुन राशि

साल का दूसरा सूर्य ग्रहण मिथुन राशि वालों के लिए शुभ रहेगा। करियर में बड़ी तरक्की कर सकते हैं। फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है। मानसिक संतुष्टि मिलेगी। परिवार में खुशी का मौहाल रहेगा। आपके काम की सराहना होने की प्रबल संभावना है।

सिंह राशि

सूर्य ग्रहण सिंह राशि वालों के लिए लाभकारी हो सकता है। इस अवधि में परिवार के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। साथी की मदद आपको कामयाबी दिलाएगी। संतान पक्ष की गतिविधियों से मन प्रसन्न रहेगा। लंबे समय से चली आ रही किसी समस्या का निदान होगा।

तुला राशि

सूर्य ग्रहण तुला राशि के जातकों के लिए शुभ हो सकता है। इस दौरान पद, पैसा और प्रतिष्ठा मिल सकती है। समाज में मान-सम्मान बढ़ सकता है। काम में सफलता मिल सकती है। भाग्य के सहयोग से धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही मन की कोई इच्छा पूरी होने के योग बनेंगे।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए सूर्य ग्रहण शुभ रहेगा। इस अवधि में आत्मविश्वास बढ़ सकता है। नजदीकी संबंधियों के साथ रिश्तों में मधुरता आएगी। पूर्व में किए गए निवेश से लाभ हो सकता है। आपके काम समय पर पूरे होंगे।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.