Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Muslim Personal Law: शरिया कानून के नियमों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार को नो... Bihar Mukhyamantri Mahila Rozgar Yojana: अब किश्तों में मिलेंगे 2 लाख रुपये, जानें क्या हैं नई शर्ते... Gurugram News: गुरुग्राम जा रही बैंककर्मी महिला की संदिग्ध मौत, 5 महीने पहले हुई थी शादी; पति ने पुल... Bajrang Punia News: बजरंग पूनिया ने हरियाणा सरकार को घेरा, बोले- घोषणा के बाद भी नहीं बना स्टेडियम Sohna-Tawru Rally: विकसित सोहना-तावडू महारैली में धर्मेंद्र तंवर ने किया मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत Haryana Crime: महिला बैंककर्मी की हत्या का खुलासा, पति ही निकला कातिल, शक के चलते दी दर्दनाक मौत Faridabad News: फरीदाबाद में DTP का भारी एक्शन, अवैध बैंक्विट हॉल और गेम जोन पर चला 'पीला पंजा' Faridabad News: फरीदाबाद की केमिकल फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 48 से ज्यादा लोग झुलसे लुधियाना में एसिड Attack, महिला पर युवक ने फैंका तेजाब, चीखों से गूंजा इलाका! Punjab Drug Menace: सरेआम चिट्टे का खेल! इंजेक्शन लगाते युवकों का वीडियो वायरल, दावों की खुली पोल

महादेव बुक के प्रमोटर पर ईडी ने कसा शिकंजा, रवि उप्पल के भाई-भाभी के घर नोटिस चस्‍पा कर पूछताछ के लिए बुलाया

27

भिलाई। आनलाइन गेमिंग एप महादेव बुक के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल के ऊपर ईडी ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। ईडी ने रवि उप्पल के भाई व उसकी भाभी के स्मृति नगर स्थित घर के दरवाजों पर नोटिस चस्पा किया है।

बताया जा रहा है कि मनी लांड्रिंग के मामले में पूछताछ के लिए उन्हें समंस जारी किया गया था, लेकिन घर पर ताला बंद होने के कारण दरवाजे पर नोटिस चस्पा किया है। नोटिस में उन्हें प्रकरण से जुड़े दस्तावेजों के साथ ईडी कार्यालय में उपस्थित होने के लिए बोला गया था। हालांकि ये नोटिस दो सप्ताह पहले चस्पा किया गया था और 27 सितंबर को कार्यालय में उपस्थित होने के लिए गया था, लेकिन अभी नोटिस चस्पा होने की खबर तेजी से प्रसारित हो रही है।

मनी लांड्रिंग के मामले की ईडी कर रही जांच

बता दें कि महादेव बुक आनलाइन गेमिंग एप के जरिए मनी लांड्रिंग के मामले की ईडी जांच कर रही है। इस मामले में कुछ लोगों की गिरफ्तारी भी की गई है और कई लोगों को नोटिस जारी किया गया है। सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल के रिश्तेदारों से मनी लांड्रिंग के मामले में पूछताछ की जानी है।

ईडी ने रवि उप्पल के भाई राहुल उप्पल और भाई प्रेरणा उप्पल के नाम पर समंस जारी किया था। उनकी गैर मौजूदगी में ईडी ने राधिका हाइट्स स्मृति नगर स्थित उनके निवास पर नोटिस चस्पा किया था। उक्त नोटिस 25 सितंबर को चस्पा किया गया था और 27 सितंबर को ईडी कार्यालय रायपुर में तलब किया गया था।

हालांकि 27 सितंबर को वे या उनके अधिवक्ता ईडी कार्यालय पहुंचे थे या नहीं, इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं मिल सकी है, लेकिन दरवाजे पर चस्पा किए गए नोटिस की खबर अभी काफी तेजी से प्रसारित हो रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.