Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bilaspur Crime News: बिलासपुर में सराफा कारोबारी से बड़ी उठाईगिरी, बाइक सवार तीन लुटेरों ने दिनदहाड़... Devi Ahilyabai Holkar Airport News: इंदौर एयरपोर्ट का होगा कायाकल्प: 1 करोड़ यात्री क्षमता के लिए अप... Railway News Update: होली पर कंफर्म टिकट की टेंशन खत्म! रेलवे ने चलाई फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, आज से... Gwalior News Update: सवर्ण समाज का ग्वालियर में शक्ति प्रदर्शन: आरक्षण और UGC के मुद्दों पर लामबंद ह... Shocking Incident: 5 दिनों तक मां की लाश के साथ रहा परिवार, पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो मंजर देख रह गई ... भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा प्रोजेक्ट! 2600 करोड़ की सड़क बनने से पहले ही धंसी, ओवरब्रिज की दीवारों पर आ... त्योहारों पर 'मौत' का सामान! गंदगी में बन रहे थे 1600 किलो गुलाब जामुन, प्रशासन की छापेमारी से मिलाव... Gwalior Board Exam 2026: ग्वालियर में 150 छात्रों को दिए गए गलत पेपर, परीक्षा केंद्र पर 2 घंटे तक चल... MP Road Accident News: मध्य प्रदेश में भीषण सड़क हादसा: नेशनल हाईवे 719 पर बस और वैन की जोरदार भिड़ं... विधानसभा में मर्यादा तार-तार! 'औकात' वाले बयान पर सदन में भारी हंगामा, सीएम और विपक्ष के बीच जबरदस्त...

रुपयों की मांग से परेशान होकर युवक के जान देने के मामले में दो पर केस

19

देवास। जिले के कन्नौद थाना क्षेत्र के ग्राम खारपा में करीब पखवाड़े पहले एक युवक द्वारा फांसी लगाकर जान देने के मामले में जांच के बाद पुलिस ने दो आरोपितों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने व आपराधिक षड़यंत्र की धाराओं में केस दर्ज किया है। एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है जबकि दूसरा फरार है। इन आरोपितों ने युवक को एक श्रमिक की पत्नी के साथ देख लिया था और उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर 10 हजार रुपए की मांग कर रहे थे।

कन्नौद पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 25 वर्षीय कमलेश बड़ोनिया निवासी खारपा ने 23 सितंबर की रात को अपने घर में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली थी। मामले में मर्ग कायम करके जांच शुरू की गई थी।

इस दौरान परिजनों व अन्य लोगों के बयान व जांच में यह स्पष्ट हुआ कि आरोपित इमरान खान निवासी ग्राम गादिया व हैदर खान निवासी खारपा ने कुछ दिन पहले कमलेश को एक महिला के साथ देख लिया था।

इसके बाद इन दोनों आरोपितों ने इसी महिला के माध्यम से रिपोर्ट दर्ज करवाने की झूठी बात करके कमलेश को धमकाया और उससे 10 हजार रुपए की मांग की।

बार-बार रुपए मांगने व झूठे केस में फंसने के डर से परेशान होकर कमलेश ने आत्महत्या कर ली। जांच अधिकारी एसआई तरुणकुमार बोड़के ने बताया मर्ग जांच के बाद आरोपित इमरान व हैदर खान के खिलाफ धारा 306, 120-बी के तहत केस दर्ज किया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.