Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dhamanheri Youth Death in UK: बेहतर भविष्य के सपने लेकर इंग्लैंड गए 20 वर्षीय कंवलजीत की अचानक मौत Rewari Food Poisoning News: रेवाड़ी में कन्या पूजन का प्रसाद खाने से तीन बच्चियों की तबीयत बिगड़ी, द... Kurukshetra Police Encounter: कुरुक्षेत्र में पुलिस और नशा तस्करों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, 40 लाख का... Tiger Shroff Firing Case: मात्र 34 हजार रुपए में ली गई थी टाइगर की सुपारी, कोटा से गिरफ्तार हुए तीनो... Haryana Police Transfer: हरियाणा में पुलिस विभाग का बड़ा फेरबदल, 28 IPS-HPS अधिकारियों के तबादले Neeraj Kumar Health Update: JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार को पड़ा दिल का दौरा, पटना के मेदांता अस्पता... Jharkhand Drugs Syndicate: झारखंड में NCB का बड़ा एक्शन, रांची और जमशेदपुर से मास्टरमाइंड जिम्मी समे... Tiger Shroff Firing Case Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में कोटा से तीनों आरोपी गिरफ्तार, फुटबॉल ... Stock Market Holiday Today: विजयादशमी पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें कब होगी नॉर्मल ट्रेडिंग और क... Karnataka Crime News: कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंध के चक्कर में रची गई खौफनाक साजिश, पत्नी ने ...

इंदौर जिले की सभी नौ विधानसभा में महिला मतदाता रहेगी निर्णायक

82

इंदौर। विधानसभा चुनाव के लिए अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। जिले में इस बार सभी नौ विधानसभा सीटों पर महिला मतदाता निर्णायक भूमिका में रहेगी। जिले की मतदाता सूची के अनुसार, पुरुष मतदाता की संख्या से 30654 महिला मतदाता कम है। मतदाता सूची के द्वितीय पुनरीक्षण कार्य के दाैरान जिले में 71112 पुरुष मतदाता बढ़े, वहीं 86503 महिला मतदाता की संख्या बढ़ी।

इंदौर जिले की मतदाता सूची में 27 लाख 62 हजार 507 मतदाता हो गए है। इसमें पुरुष मतदाता की संख्या 13 लाख 96 हजार 525 और महिला मतदाता की संख्या 13 लाख 65 हजार 871 है। साल 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में महिला मतदाता की संख्या 12 लाख एक हजार 144 थी। पांच साल में जिले में एक लाख 64 हजार 727 महिला मतदाता बढ़ गए, जो विधानसभा चुनाव में बड़ी भूमिका निभा सकती है। पांच साल में सबसे ज्यादा राऊ विधानसभा में 35819 महिला मतदाता बढ़ी है, जबकि विधानसभा चार में 1622 मतदाता कम हो गई।

निर्णायक होगी महिला मतदात

विधानसभा चार में पुरुषों की अपेक्षा महिला मतदाता की संख्या ज्यादा है। ऐसे में इस विधानसभा में महिलाएं निर्णायक भूमिका में रहेगी। महू विधानसभा में भी पुरूष मतदाताओं से 3929 महिला मतदाता कम है।यहां एक लाख 42 हजार 889 पुरुष और एक लाख 38 हजार 960 महिला मतदाता है।राऊ में 3550 का अंतर है।यही हाल अन्य विधानसभाओं के है।

पांच साल में ऐसी बड़ी महिला मतदाता

द्वितीय पुनरीक्षण में इस तरह बड़ी महिला मतदाता

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.