Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Delhi News: शराब प्रेमियों के लिए खुशखबरी, ब्रिटेन से आने वाली इम्पोर्टेड शराब हुई सस्ती; आधी हुई कस... Nal-Jal Yojana Sheopur: बुनियादी सुविधाओं से वंचित ग्रामीण, कुएं से पानी लाने को मजबूर बुढ़ेरा गांव ... Madhya Pradesh Tourism News: उमरिया में जू विकसित करने की कवायद तेज, छातन कैंप में चिन्हित की गई जमी... MP Crime News: कटनी से सिंगरौली ट्रेन में शराब की तस्करी कर रहा युवक गिरफ्तार, 2 बड़े बैग से 89 बोतल... Sardar Khan Biopic: भोपाल के समाजसेवी के जीवन पर बनेगी फिल्म, 310 से अधिक दिव्यांग-अनाथ बच्चों की बद... Madhya Pradesh High Court: मुरैना में अवैध रूप से चल रही ब्लैक ऑइल इकाइयों पर घिरा प्रशासन, मांगा गय... Chhatarpur News: खजुराहो के आदिवर्त संग्रहालय में गूंज रहे बुंदेली और बघेली लोकगीत, मां काली के खप्प... CM Mohan Yadav Jabalpur Visit: बरेला के पास ढाबे पर रुके मुख्यमंत्री, फ्री कोचिंग देने वाले युवा को ... Bandhavgarh Tiger Reserve: उमरिया सामान्य वन मंडल में हाथी की एंट्री, वन विभाग की टीम लोकेशन ट्रेस क... कश्मीर में मौसम का अनोखा मिजाज: अक्टूबर में गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, श्रीनगर और काजीगुंड में चढ़...

पूजा में दीपक के नीचे रखें ये 4 अनाज, चमक उठेगा भाग्य

46

इंदौर। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, अग्नि में देवी-देवताओं का वास होता है। सूर्य रूप में भी अग्नि विद्यमान है। सूरज की ऊर्जा और भगवान की कृपा से हमें अन्न मिलता है। सनातन धर्म में दीपक के नीच धान्य रखने की परंपरा है। जिससे जातक को कल्याणकारी परिणाम की प्राप्ति होती है। आइए आपको बताते हैं कि दीया के नीचे कौन-से अनाज रखना शुभ होता है।

गेहूं

गेहूं के नीचे दीपक रखने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। साथ ही धन संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलता है। वहीं, मां लक्ष्मी और देवी अन्नपूर्णा प्रसन्न होती हैं।

अक्षत

हिंदू धर्म में पूजा-पाठ में अक्षत का इस्तेमाल किया जाता है। किसी भी तरह की पूजा शुरू दीपक का तिलक लगाकर की जाती है। उसके बाद अक्षत के आसान पर दीया रखा जाता है। ऐसा करने से जायत के जीवन में धन-दौलत की कमी नहीं होती है।

उड़द की दाल

अगर आपको या आपके घर में किसी को बार-बार नजर लगती है, तो उड़द की दाल के आसन पर दीपक जलाएं। इस दीया को पश्चिम दिशा में स्थापित करें। इस उपाय से नजरदोष से भी मुक्ति मिलती है।

चने की दाल

घर की उत्तर दिशा में चने की दाल के ऊपर तेल का दीपक जलाएं। ऐसा करने आर्थिक संकट से छुटकारा मिलता है। वहीं, जीवन में आने वाली परेशानियों से राहत मिल सकती है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.