Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
करनाल में 30 लाख रुपये की लूट का 24 घंटे में पर्दाफाश: कार में बैठे दोस्त ने ही भेजी थी लाइव लोकेशन,... हिसार में डेयरी संचालक जीवन कुंडू हत्याकांड पर फूटा गुस्सा, खाप और किसान संगठनों ने हाईवे किया जाम फरीदाबाद के संतों के गुरुद्वारे में प्रधानी को लेकर खूनी झड़प: सील कमरे का ताला तोड़ने पर हंगामा, बा... हिसार के खेतों में मिले युवक-युवती के शव: एक-दूसरे का हाथ थामे उठाया खौफनाक कदम, मिला 6 पन्नों का सु... हरियाणा के होनहारों को मुंबई आयकर विभाग में मिली सरकारी नौकरी: कबड्डी, फुटबॉल और टेबल टेनिस के 10 खि... कुरुक्षेत्र: घर में खेल रहे बच्चे की सर्पदंश से दर्दनाक मौत, लगातार दूसरे दिन कोबरा दिखने से पूरे गा... सिरसा के डबवाली शहर थाने पर SP जसलीन कौर का बड़ा एक्शन: ASI बलविंद्र सस्पेंड, मुंशी सतपाल लाइन हाजिर स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली-सोनीपत बॉर्डर पर हाई अलर्ट: कुंडली बॉर्डर और NH-44 पर 6 जगह बैरिकेडिंग, भा... बख्तियारपुर-मोकामा फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो ने बुलेट सवार दारोगा और उनकी पत्नी को रौंदा महाराष्ट्र में 36,211 कंपनियों के बंद होने की खबरों पर CM देवेंद्र फडणवीस का बड़ा स्पष्टीकरण, शरद पव...

एक्स का उपयोग करने वालों को अब हर महीने देना होगा चार्ज, एलन मस्क ने कही ये बात

42

नई दिल्ली। अगर आप भी सोशल मीडिया हैंडल एक्स(पूर्व में ट्विटर) का उपयोग करते हैं तो एक बड़ी खबर है। इसके लिए अब आपको हर महीने शुल्क चुकाना होगा। एक्स के प्रमुख एलन मस्क ने यह बात एक इंटरव्यू में कही है। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि यह एक्स यूजर्स से हर महीने न्यूनतम कितना शुल्क लिया जाएगा।

हर महीने एक न्यूनतम राशि देनी होगी

एक्स के प्रमुख एलन मस्क ने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से चर्चा के दौरान कहा कि अब एक्स का उपयोग करने वालों को हर महीने एक न्यूनतम राशि देना होगी। उन्होंने नेतन्याहू से कहा कि वे यहूदी विरोधी भावना के बिल्कुल खिलाफ हैं। इसके साथ ही वे लोगों के बीच संघर्ष और नफरत बढ़ाने की चीज के भी खिलाफ हैं।

एंटी डिफेमेशन लीग से मस्क का विवाद

गौरतलब है कि एलन मस्क और एंटी-डिफेमेशन लीग के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। यह एक यहूदी अधिकार समूह है। एक्स के प्रमुख मस्क ने इसके खिलाफ केस करने की चेतावनी भी दी थी। इसके साथ ही उन्होंने एंटी डिफेमेशन लीग के खिलाफ किए गए पोस्ट को भी लाइक किया था।

550 मिलियन पहुंचे एक्स के यूजर्स

एलन मस्क के अनुसार अभी एक्स के मासिक उपयोगकर्ताओं की संख्या 550 मिलियन पहुंच गई है। ये सभी उपयोगकर्ता हर दिन करीब 200 मिलियन पोस्ट सोशल साइट पर करते हैं। उन्होंने इसमें कुछ बाट्स के शामिल होने की बात भी बताई जिनसे मासिक राशि ली जाना है। गौरतलब है कि अब सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर ब्लू टिक के लिए चार्ज किया जा रहा है। इसके साथ ही इससे कमाई करने वालों के लिए भी ब्लू टिक लेना अनिवार्य हो गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.