Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...

फिंगर प्रिंट चुराकर उड़ाए जा रहे हैं पैसे, धोखाधड़ी से बचने ऐसे लॉक करें अपना आधार कार्ड

20

आधार कार्ड की बायोमेट्रिक जानकारी चुराकर फ्रॉड की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। साइबर जालसाज बायोमेट्रिक जानकारी चुरा लेते हैं और ग्राहक की जानकारी के बिना बैंकों से पैसे निकाल लेते हैं। बीते कुछ महीने में ऐसी बहुत सारी घटनाएं सामने आई हैं। नागरिक सिर्फ एक काम करके खुद को धोखेबाजों से बचा सकते हैं। आप घर बैठे अपने बायोमेट्रिक फिंगरप्रिंट को आधार कार्ड से लॉक कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि कैसे अपने आधार की जानकारी को सुरक्षित रखा जाए।

UIDAI गोपनीयता और सुरक्षा बढ़ाने के लिए नागरिकों को आधार नंबर लॉक और अनलॉक करने की अनुमति देता है। एक बार नंबर लॉक हो जाने के बाद इसका इस्तेमाल करके इसे वेरिफाइड नहीं किया जा सकता है। इसके बजाय प्रमाणित करने के लिए वर्चुअल आईडी का इस्तेमाल कर सकते हैं। यूआईडीएआई के अनुसार, इससे आधार नंबर का गलत इस्तेमाल होने से रोका जा सकता है।

SMS से लॉक करें आधार कार्ड

सबसे पहले GETOPT स्पेस आधार नंबर लिखें और 1947 पर भेज दें।

इसके बाद 6 अंकों का ओटीपी आएगा।

अब लॉकिंग रिक्वेस्ट के लिए LOCK UID स्पेस आधार नंबर स्पेस ओटीपी लिखकर 1947 पर भेज दें।

इसके बाद कंफर्मेशन का एसएमएस आएगा।

वेबसाइट के जरिए आधार कार्ड लॉक और अनलॉक कैसे करें?

यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट www.uidai.gov.in पर जाएं।

My Aadhaar सेक्शन में जाएं और आधार सर्विसेज पर क्लिक करें।

अब लॉक/अनलॉक पर क्लिक करें।

इसके बाद अपना आधार नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें। फिर सेंड ओटीपी विकल्प पर क्लिक करें।

अब ओटीपी दर्ज करें। फिर आपको बायोमेट्रिक डेटा को लॉक/अनलॉक करने का विकल्प मिलेगा।

लॉक पर क्लिक करते ही आपका बायोमेट्रिक डेटा लॉक हो जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.