Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में पुलिस प्रदेश में बेहतर

19

जबलपुर। पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली ने प्रदेश में अपना बेहतर प्रदर्शन किया है। सीएम हेल्पलाइन की शिकायत के निराकरण में विभाग ने आठ माह में तेजी से कार्रवाई करते हुए 24 पायदान से दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। जनवरी में जहां शिकायतों के निराकरण में पुलिस की रैंक 24वीं थी। वहीं सितंबर को जारी रैंक में यह दूसरे नंबर पर आ गई है। इसी तरह सीसीटीएनएस रेंकिंग में भी 19वें पायदान से चौथे पर पुलिस आ गई है। वहीं ई एफआइआर में भी बढ़ोतरी हुई है। जनवरी में महज दस ई एफआइआर होती थी वह सितंबर माह तक 81 तक पहुंच गई।

इसका उद्देश्य महिलाओं के सम्मान वं सुरक्षा करना है

पुलिस अधीक्षक द्वारा महिलाओं-बालिकाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण की दिशा में एक नई मुहीम ‘‘ ऑपरेशन शक्ति’’ प्रारंभ की। इसका उद्देश्य महिलाओं के सम्मान वं सुरक्षा करना है। पुलिस अधीक्षक जबलपुर तुषार कांत विद्यार्थी द्वारा हैल्पलाईन नम्बर 7587632990 जारी किया गया। उक्त जारी हेल्पलाइन नम्बर पुलिस कन्ट्रोलरूम जबलपुर में ड्यूटी अधिकारी के डेस्क पर रहता है जिसका उपयोग राउड द क्लाक ड्यूटी पर उपस्थित रहने वाले टेलीफोन ड्यूटी अधिकारियों के द्वारा किया जाता है।

क्या कार्यवाही की गयी इसका भी उल्लेख किया जाता है

उक्त हैल्प लाईन नम्बर पर छेडछाड, छींटाकशी या महिला सम्बंधी किसी भी प्रकार की कोई सूचना मिलने पर तत्काल कन्ट्रोलरूम ड्यूटी अधिकारी के द्वारा शक्ति टास्क फोर्स के प्रभारी अधिकारी को प्रातः 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक तथा शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक दी जाती है इसके पश्चात अन्य समय में सम्बंधित थाना प्रभारी एवं राजपत्रित अधिकारी को सूचना से अवगत कराया जाता है, इस हेतु एक रजिस्टर संधारित किया गया है। जिसमें प्राप्त होने वाली सूचनाओं को लिखा जाता है एवं सूचना पर क्या कार्यवाही की गयी इसका भी उल्लेख किया जाता है।

एक नजर आकड़ों पर, सीसीटीएनएस रैकिंग

  • माह- रैंक
  • जनवरी- 19
  • फरवरी- 19
  • मार्च- 17
  • अप्रैल-14
  • मई-14
  • जून-13
  • जुलाई-11
  • अगस्त-04

ई-एफआइआर में जिले की स्थिति

  • माह- ई एफआइआर
  • जनवरी- 10
  • फरवरी- 17
  • मार्च- 25
  • अप्रैल-09
  • मई-35
  • जून-54
  • जुलाई-62
  • अगस्त-85
  • सितंबर- 81

सीएम हेल्पलाइन रैंक

  • माह- रैंक
  • जनवरी-24
  • फरवरी- 24
  • मार्च- 06
  • अप्रैल-06
  • मई-05
  • जून-03
  • जुलाई-01
  • अगस्त-02

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.