Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
रेलवे स्टेशनों पर बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट का निर्देश पुष्कर मेले में सैंड आर्टिस्ट अजय रावत की अद्भुत कलाकृतियां बनीं मुख्य आकर्षण पश्चिम बंगाल में पुलिस एनकाउंटर की बढ़ती घटनाएं, बीरभूम में एक और बदमाश ढेर गुरुग्राम मेट्रो फेज-2 के निर्माण की तैयारियां तेज, जीएमआरएल ने एचएसवीपी से मांगी पैमाइश रिपोर्ट सीएम भगवंत मान ने पीएम मोदी से श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर फिर खोलने की की अपील गोरखनाथ घाट पर गूंजे पारंपरिक छठ गीत, सांसद रवि किशन की प्रस्तुति ने मोहा मन ग्रेटर नोएडा के बिसरख गाँव में मोटरसाइकिल पार्किंग को लेकर हुआ विवाद, महिला को जड़े थप्पड़ कुलगाम में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, मुठभेड़ में लश्कर के दो आतंकवादी ढेर सुप्रीम कोर्ट ने बिलकिस बानो मामले के दो दोषियों को दी जमानत, 17 साल से अधिक कैद काट चुके हैं सजा मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय चिंतन बैठक शुरू, श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मुद्दे पर गर्माई सियासत

विश्व कप में अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम करेंगे रविचंद्रन अश्विन गावस्कर-धोनी के क्लब में होंगे शामिल

39

नई दिल्ली। वनडे विश्व कप 5 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है। पहला मैच अहमदाबाद में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। भारत तीसरी बार टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है। पहली बार पूरा वर्ल्ड कप भारत में आयोजित किया जाएगा। पिछले कुछ सालों में वर्ल्ड कप में दिग्गजों ने शानदार प्रदर्शन किया है। 2011 में सचिन तेंदुलकर के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। वहीं, 2019 के विश्व कप में एमएस धोनी 38 साल की उम्र में खेले थे। आइए जानते हैं वनडे विश्व कप में भारतीय टीम के लिए खेलने वाले सबसे उम्रदराज क्रिकेटर कौन हैं।

विश्व कप में सबसे उम्रदराज भारतीय क्रिकेटर

सुनील गावस्कर विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने हुए हैं। 1987 वनडे विश्व कप के समय गावस्कर की उम्र 38 साल और 118 दिन थी। मुंबई में जन्म ‘लिटिल मास्टर’ ने वर्ल्ड कप में 19 पारियों में 561 रन बनाए हैं। विश्व कप 1987 में उनका सर्वोच्च स्कोर 103* रन न्यूजीलैंड के खिलाफ था। भारत के पूर्व कप्तान एसएस धोनी विश्व कप में भारत के लिए खेलने वाले दूसरे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं। 2019 के वर्ल्ड कप में धोनी 38 साल के थे।

रविचंद्रन अश्विन इस लिस्ट में हुए शामिल

अब आर अश्विन इस लिस्ट में शामिल हो गए हैं। दरअसल, अश्विन को आखिरी समय में विश्व कप 2023 के चुना गया। उन्हें अक्षर पटेल के चोटिल होने पर स्क्वॉड में शामिल किया है। वह 37 साल और 18 दिन की उम्र में आईसीसी विश्व कप में खेलने वाले 5वां सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.