Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

अडानी पावर के अधिकारी की कार को रोककर मारपीट

30

बिलासपुर। अशोक नगर के पास बदमाशों ने अडानी पावर के अधिकारी की कार को रोककर मारपीट की। घायल अधिकारी को अपोलो में भर्ती कराया गया है। अधिकारी के ड्राइवर ने घटना की शिकायत सरकंडा थाने में की है। पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

महाराणा चौक में रहने वाले विकास कुर्रे ड्राइवर हैं। उनके मालिक की कार अडानी पावर में किराए पर चलती है। वे कंपनी के अधिकारी मनीष कुमार जैन की कार को चलाते हैं। शनिवार की शाम आफिस के बाद वे अधिकारी को घर छोड़ने के लिए अशोक नगर जा रहे थे।

डीएलएस कालेज के पास बदमाशों ने सड़क पर बाइक खड़ी कर दी थी। ड्राइवर ने कार रोककर बाइक को रास्ते से हटाया। इसी दौरान कुछ युवकों ने आकर ड्राइवर से गाली-गलौज करते हुए कार की बोनट को मारने लगे। अधिकारी ने कार से निकलकर युवकों को मना किया।

इस पर युवकों ने अधिकारी से गाली-गलौज की। साथ ही उनके सिर में मारकर कांच की बोतल तोड़ दी। इससे उनके सिर से खून निकलने लगा। ड्राइवर ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। इसके बाद गुरुवार को थाने पहुंचकर घटना की शिकायत की। ड्राइवर की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.