Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
India's Fastest Metro: भारत की सबसे तेज मेट्रो की रफ्तार ने चौंकाया, अब घंटों का सफर मात्र 30 मिनट म... India AI Impact Summit 2026: बिहार में तकनीक का नया दौर, राज्य सरकार ने ₹468 करोड़ के MoU पर किए हस्... Mamata Banerjee vs EC: "चुनाव आयोग की हिम्मत कैसे हुई?" सुप्रीम कोर्ट के नियमों के उल्लंघन पर भड़कीं... Delhi Kidnapping: पहले विश्वास जीता, फिर दूध पिलाने के बहाने बच्चा लेकर फरार! दिल्ली के अंबेडकर हॉस्... Rape Case Verdict: दुष्कर्म मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट का बड़ा फैसला, दोषी को 7 साल की कड़ी सजा और ... Bhupinder Hooda on Crime: "हरियाणा में वही सुरक्षित है जिसे कोई मारना नहीं चाहता"—बढ़ते अपराध पर हुड... Haryanvi Singer Harsh Gupta Arrested: हरियाणवी सिंगर हर्ष गुप्ता गिरफ्तार, पुलिस ने इस गंभीर मामले म... High-Tech Fraud: पेमेंट का फर्जी मैसेज दिखाकर लाखों के गहने ले उड़ा ठग, शातिर की तलाश में जुटी पुलिस Rohtak Gangwar: रोहतक में सरेआम गैंगवार, गोगा की 20 से अधिक गोलियां मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई खौ... Haryana Vivah Shagun Yojana: हरियाणा में बेटी की शादी के लिए मिलेंगे 71,000 रुपये, जानें क्या है पात...

बैंक अकाउंट में पैसे नहीं हैं, फिर भी कर सकते हैं यूपीआई से पेमेंट, यह है इसका तरीका

15

नई दिल्ली। देश में लगातार बढ़ते डिजिटल पेमेंट के बीच यूनिफाइड इंटरफेस पेमेंट सिस्टम (यूपीआई) का उपयोग करने वालों के लिए एक अच्छी खबर आई है। अभी तक यूपीआई से पेमेंट करने से पहले बार-बार यह चेक करना होता था कि बैंक में कितना बैलेंस हैं। लेकिन अब आए नए फीचर यूपीआई नाउ पे लेटर के जरिए आप बैंक में बैलेस ना होने पर भी पेमेंट कर सकते हैं।

एचडीएफसी और आईसीआईसीआई ने शुरू की सुविधा

देश में डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए यूपीआई का यह नया फीचर शुरू किया गया है। यूपीआई नाउ पे लेटर फीचर क्रेडिक कार्ड की तरह है। इसके लिए आपको पहले अपने बैंक से क्रेडिट लाइन सर्विस आफर शुरू करवाना होगा। इसके बाद आपकी बैंक अकाउंट में पैसे होने या ना होने की चिंता खत्म हो जाएगी। हालांकि इसके लिए आपको बैंक को प्रोसेसिंग फीस भी देना होगी। अभी आईसीआईसीआई और एचडीएफसी बैंक ने यह सुविधा शुरू की है।

क्रेडिट लाइन के साथ यूपीआई से यह भी होता है लिंक

यूपीआई से बैंक की क्रेडिट लाइन के साथ ही कई अन्य चीजें भी लिंक हो सकती हैं। इसमें क्रेडिट कार्ड, ओवरड्राफ्ट अकाउंट, प्रीपेड वालेट और सेविंग अकाउंट लिंक को लिंक किया जा सकता है। वर्तमान में ज्यादातर लोग अपने सेविंग अकाउंट से ही यूपीआई को लिंक करके पेमेंट करते हैं।

यूपीआई एमटीएम की भी है सुविधा

यूपीआई का उपयोग करने वाले इसके एटीएम की सुविधा भी ले सकते हैं। इसकी खास बात यह है कि बिना कार्ड के एटीएम से पैसा निकाल सकते हैं। हालांकि अभी यह सुविधा कुछ ही बैंकों ने शुरू की है। आने वाले समय में सभी बैंक यह सुविधा देने लगेंगे। यूपीआई एटीएम से पैसा निकालने के लिए यूपीआई पिन की जरूरत होती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.