Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

बड़े शहरों में नई कालोनियों में तेजी से बढ़े मतदाता

28

इंदौर। पिछले पांच वर्षों में अन्य क्षेत्रों के मुकाबले उन क्षेत्रों में मतदाताओं की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई है जहां नई कालोनियां विकसित हुई हैं। कहा जा सकता है कि पुरानी बस्तियों से आम मतदाता का नए इलाकों की ओर पलायन हुआ है। सामने आए आंकड़े बताते हैं कि प्रदेश के बड़े शहरों में विकसित नई कालोनियों से सर्वाधिक नए मतदाता सूची में शामिल किए गए हैं।

उदाहरण के तौर पर इंदौर की नौ विधानसभा सीटों के मतदाताओं की संख्या का आकलन करें तो यह बात सही प्रतीत भी होती है। इंदौर जिले की नौ सीटों पर वर्ष 2018 के मुकाबले वर्ष 2023 में मतदाताओं की संख्या में दो लाख 82 हजार 439 की बढ़ोतरी हुई है। इनमें से लगभग आधे मतदाता तो सिर्फ सांवेर और राऊ विधानसभा क्षेत्र में ही बढ़ गए हैं। इन्हीं दोनों विधानसभा क्षेत्रों में पिछले पांच वर्षों में तेजी से नई कालोनियां विकसित हुई हैं।

राऊ और सांवेर दोनों ही विधानसभा सीटें किसी समय शुद्ध ग्रामीण सीटों के रूप में पहचानी जाती थीं लेकिन पिछले पांच वर्ष में सांवेर विधानसभा क्षेत्र में शामिल निपानिया, तलावली चांदा, पिपलिया कुमार, कैलोद हाला, झलारिया जैसे कई गांव अब पूरी तरह से शहर का हिस्सा बन चुके हैं। इन गांवों में तेजी से नई आधुनिक कालोनियां विकसित हुई हैं। लगभग यही हाल राऊ विधानसभा सीट का भी है।

ग्रामीण इलाकों में कालोनियों के विकसित होने से मतदाताओं की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। अन्य शहरों से आकर इंदौर में व्यापार, नौकरी करने वालों का रुझान इन नई विकसित कालोनियों की तरह ज्यादा रहता है। शहर के शोर-शराबे से दूर होने की वजह से भी इन ग्रामीण विधानसभा क्षेत्रों में पिछले पांच वर्ष में तेजी से लोग बसे हैं।

इंदौर का हर चौथा मतदाता इन विधानसभा क्षेत्र का

राऊ और सांवेर विधानसभा में मतदाताओं के बढ़ोतरी की गति इंदौर जिले में मतदाताओं की बढ़ोतरी की गति से लगभग दोगुनी है। पांच वर्ष में इंदौर जिले में मतदाताओं की संख्या में 11.38 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई लेकिन उक्त दोनों विधानसभा सीटों पर यह बढ़ोतरी लगभग 24 प्रतिशत रही। यानी वर्तमान में इंदौर जिले के हर चौथा मतदाता इन विधानसभा सीट का रहवासी है।

यह है सांवेर और राऊ विधानसभा सीटों की स्थिति

विधानसभा क्षेत्र – वर्ष 2018 में – वर्ष 2023 में – बढ़ोतरी

सांवेर – 246490 – 302389 – 55899

राऊ – 289330 – 355844 – 66514

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी बकाया राशि का भुगतान करें !