Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Maihar Golamath Temple: मैहर का वो अनोखा मंदिर जहाँ नहीं है एक भी जोड़, महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्ध... Viral Wedding: सोशल मीडिया पर परवान चढ़ा प्यार, 3.8 फीट की दुल्हन और 4.2 फीट के दूल्हे की बनी 'परफेक्... Mahashivratri 2026: दूल्हा बनकर निकले पातालेश्वर महादेव, माता पार्वती संग रचाया ब्याह; बारात में जमक... Indian Currency Update: अब भारतीय सिक्के पर दिखेगी 'वंदे भारत' ट्रेन, सरकार ने जारी किया 100 रुपये क... Mahakaleshwar Temple Decoration: 4 देशों के फूलों से महका महाकाल का दरबार, बेंगलुरु के 200 कलाकारों ... Ujjain Mahakal Darshan: महाशिवरात्रि पर 44 घंटे खुले रहेंगे बाबा महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा अद... Indian Navy Rescue: भारतीय नौसेना ने बीच समंदर में जापानी नाविक को किया एयरलिफ्ट, 200 किमी दूर से ऐस... Delhi EOL Vehicle News: दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर 'सर्जिकल स्ट्राइक', अब बिना नोटिस सीधे स्क्रैप... UP Politics: पूर्व मंत्री अनीस खान समेत 100 से ज्यादा दिग्गज आज थामेंगे सपा का दामन, अखिलेश यादव की ... Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में रिश्तों का कत्ल, ढाई साल की बेटी से अश्लील हरकत करते पिता को मां...

भगवान से चिल्ला चिल्ला कर मदद की गुहार मांगती रही 8 साल की मासूम बच्ची, चीखती हुई लिफ्ट में 20 मिनट तक….

35

नोएडा की लिफ्ट में कभी कुत्तों को लेकर तो कभी बच्चों के फंसने के कई मामले सामने आए वहीं अब यूपी की राजधानी लखनऊ से रूह कंपा देने वाला वीडियो सामने आया जिसमें एक मासूम बच्ची करीब 20 मिनट तक लिफ्ट में फंसी रही।  चिल्ला चिल्ला कर मदद की गुहार मांगते हुए बच्ची का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

घटना लखनऊ के थाना गुडंबा के जनेश्वर अपार्टमेंट की है जहां 11फ्लोर पर बी 1105 फ्लैट नंबर में आशीष अवस्थी के परिवार की 8 साल की बेटी बुधवार को हर रोज की तरह स्कूल से वापस घर आ रही थी कि अपने फ्लोर पर जाने के लिए जैसे ही लिफ्ट में चढ़ी कुछ सेकेंड बाद लिफ्ट बंद हो गई और बीच में अटक गई, जिसके बाद बच्ची करीब आधे घंटे तक लिफ्ट में फंसी रही और इस दौरान उसका बावुक कर देने वाला वीडियो सामने आया जिसमें वह  बुरी तरह से घबराई हुई है. वह लिफ्ट से बाहर निकलने की कोशिश कर रही है, लेकिन लिफ्ट का दरवाजा खुल नहीं रहा है और भगवान से बचाने की गुजारिश करती है।

 करीब 20 मिनट के बाद लिफ्ट जब चलनी शुरू होती तो अपार्टमेंट के बेसमेंट में पहुंचती है तब कहीं जाकर उसका रेस्क्यू किया जाता है। अपार्टमेंट में रहने वाले अजय सिंह के मुताबिक, 5 मिनट में कई बार लाइट चली गई थी. इसके कारण लिफ्ट अटक गई और बच्ची उसमें फंस गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.