Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Prashant Kishor Delhi Expansion: जन सुराज पार्टी जल्द करेगी दिल्ली स्टीयरिंग कमेटी का ऐलान, पूर्वांच... Surajpur Police Action: सूरजपुर में अपराध के 2 बड़े मामले! उमापुर में पति अरेस्ट, पकनी गांव में आशिक... Chhattisgarh Crime: कांकेर के आमाबेड़ा में सगे भाई की हत्या, 16 गवाहों के बयान पर दोषी को मिली उम्रक... Chhattisgarh Forest News: ढोढ़ीआरा जंगल में करंट लगने से नर हाथी की मौत, 11 शिकारियों के समूह का खुल... Bank Strike in Jashpur: 28 से 30 सितंबर तक बैंकों की हड़ताल; परेशानी से बचने के लिए रविवार को भी खुल... Raipur Ganesh Visarjan: महादेव घाट पर 3180 मूर्तियों का विसर्जन, भारी बारिश में भी दिखा बाप्पा के भक... Jharkhand Education News: हाउसहोल्ड सर्वे में लापरवाही, 2470 शिक्षकों और 56 अधिकारियों को शोकॉज नोटि... Jharkhand Rain Alert: रांची में मूसलाधार बारिश का कहर, खतरे के निशान के करीब पहुंचे डैम के जलस्तर Jamshedpur Bank Robbery: गोलमुरी केनरा बैंक डकैती में पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 डकैतों पर 2-2 लाख का इन... Ranchi Police Action: जमशेदपुर हादसे के बाद अलर्ट पर रांची पुलिस, NH और रिंग रोड पर रातभर चला चेकिंग...

सांसद महुआ मोइत्रा को पुलिस ने लिया हिरासत में, गोद में उठाकर ले गई भवन के बाहर, जानें क्या है पूरा मामला

72

नई दिल्ली :  मनरेगा फंड को लेकर विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने मंगलवार की रात टीएमसी नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की। अभिषेक बनर्जी समेत कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया और करीब तीन घंटे तक थाने में बैठाया। इसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया। इससे पहले टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा को पुलिस ने घसीटा।

मनरेगा फंड जारी करने को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे TMC नेता

कृषि भवन के अंदर मनरेगा फंड जारी करने को लेकर महुआ मोइत्रा अन्य टीएमसी नेताओं के साथ विरोध प्रदर्शन कर रही थीं। महुआ मोइत्रा ने ट्वीट किया, “दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के निर्वाचित सांसदों को भारत सरकार के एक मंत्री से मिलने के लिए समय दिए जाने के बाद इस तरह का व्यवहार किया जाता है।”

मोइत्रा ने कहा, “आप हमें घसीट सकते हैं, लेकिन सच्चाई नहीं छिप सकती। आपने अवैध रूप से पश्चिम बंगाल के हजारों करोड़ रुपए के मनरेगा फंड को रोक लिया है। भारत आपको 2024 में बाहर फेंक देगा।”

अभिषेक बनर्जी ने केंद्र पर साधा निशाना

इससे पहले मंगलवार को, टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी ने केंद्र पर निशाना साधते हुए प्रदर्शनकारियों को डराने-धमकाने की कोशिश करने का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारी पश्चिम बंगाल को धन जारी करने के लिए दबाव बनाने के लिए नई दिल्ली में एकत्र हुए थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.