Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो... चुनाव प्रक्रिया पर फिर उठे गंभीर सवाल: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की चिट्ठी से मचा सियासी ... BJP State Incharges Meeting: बीजेपी मुख्यालय में 4 घंटे चली मैराथन बैठक, नितिन नबीन ने प्रभारियों को... Smriti Irani on Congress: हार की बौखलाहट में चुनाव आयोग पर हमला कर रही कांग्रेस, स्मृति ईरानी का तीख... Delhi Police Drug Bust: लेडी डॉन पार्वती के घर से सोना, नकदी और 4 संपत्तियों के कागजात जब्त; अंतरराज... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में रूह कंपाने वाली साजिश, 5,053 पन्नों की चार्जशीट में 'डेथ कैप मशर... Agra-Lucknow Expressway Accident: फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, इटावा DFO विकास नायक और उनके ड्राइव... Former IAS Divya Mittal: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बिना किसी दल के बनाएंगी अपना...

डीएसपी अजाक बने प्रफुल्ल श्रीवास्तव, कटनी के रीतेश सिंह सीएसपी कोतवाली

40

जबलपुर। गृह विभाग ने मंगलवार को डीएसपी और सीएसपी की तबादला सूची जारी की। वहीं शहर में भी कई थाना प्रभारियों को इधर से उधर किया गया। गृह विभाग से जारी सूची के अनुसार लोकायुक्त संगठन में पदस्थ रहे कार्यवाहक डीएसपी प्रफुल्ल श्रीवास्तव को अजाक डीएसपी के पद पर जबलपुर में तैनात किया गया है।

कटनी के कोतवाली सीएसपी रहे रीतेश सिंह को सीएसपी कोतवाली बनाया

कटनी के कोतवाली सीएसपी रहे रीतेश सिंह को सीएसपी कोतवाली बनाया गया है। कोतवाली सीएसपी रहे प्रभात शुक्ला को कार्यवाहक उप पुलिस अधीक्षक अजाक कटनी के पद पर पदस्थ किया गया है। वहीं आइजी कार्यालय में पदस्थ रहे कार्यवाहक डीएसपी मधुर पटेरिया को तेंदूखेड़ा में बतौर एसडीओपी पदस्थ किया गया है।

शहर और देहात के थानो में पदस्थ कई थाना प्रभारियों को इधर से उधर कर दिया

शहर और देहात के थानो में पदस्थ कई थाना प्रभारियों को भी मंगलवार सुबह इधर से उधर कर दिया गया। पुलिस कंट्रोल रूम से वायरलेस सेट पर सभी थाना प्रभारियों को उनके नए थानों की जानकारी दी गई और तत्काल वहां ज्वाइन करने के निर्देश भी दिए गए।

प्रवीण धुर्वे को मदन महल, प्रवीण कुमरे को बेलबाग की कमान

गढ़ा थाना प्रभारी प्रवीण धुर्वे को मदन महल, गोरखपुर थाना प्रभारी रहे प्रवीण कुमरे को बेलबाग, घमापुर थाना प्रभारी रहे बृजेश मिश्रा को गढ़ा और हनुमानताल टीआई रहे एमडी नागोतिया को गोरखपुर, बेलखेड़ा थाना प्रभारी रहे संजीव त्रिपाठी को ग्वारीघाट, संजीवनी नगर थाना प्रभारी रहे अपूर्वा चौरसिया को शहपुरा, गोराबाजार थाना प्रभारी रहे राजेन्द्र मस्कोले को बेलखेड़ा, पुलिस लाइंस में पदस्थ रहे प्रमोद साहू को घमापुर थाना प्रभारी बनाया गया है।

ग्वारीघाट थाना प्रभारी रहे नेहरू सिंह खण्डाते, बेलबाग टीआइ रही प्रियंका केवट भेजा

ग्वारीघाट थाना प्रभारी रहे नेहरू सिंह खण्डाते, बेलबाग टीआइ रही प्रियंका केवट और शहपुरा थाना प्रभारी रहे श्यामलाल वर्मा को क्राइम ब्रांच में तैनात किया गया है। वहीं चरगवां थाना प्रभारी रहे विनोद पाठक को धनवंतरी नगर चौकी प्रभारी गया है। वहीं रामपुर चौकी प्रभारी रहे रजनीश मिश्रा को स्टेशन ऑफीसर चरगवां बनाया गया है। वहीं धनवंतरी नगर चौकी प्रभारी रहे सतीष झारिया को गोहलपुर थाने भेज दिया गया है।

सीएसपी प्रभात शुक्ला की शिकायत

युवा मोर्चा के मदन महल थाने में प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद युवा मोर्चा ने इस संबंध प्रदेश संगठन को शिकायत की थी, जिसके बाद कुछ अफसरों पर कार्रवाई की गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.