Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
नारनौंद में सफाई कर्मचारियों और प्रशासन में टकराव: प्राइवेट लोगों से सफाई करवाने पर हंगामा, हड़तालिय... यमुनानगर में घर में अकेली 56 वर्षीय महिला की सिर पर वार कर निर्मम हत्या: ड्यूटी से लौटे बेटे के उड़े... करनाल में 30 लाख रुपये की लूट का 24 घंटे में पर्दाफाश: कार में बैठे दोस्त ने ही भेजी थी लाइव लोकेशन,... हिसार में डेयरी संचालक जीवन कुंडू हत्याकांड पर फूटा गुस्सा, खाप और किसान संगठनों ने हाईवे किया जाम फरीदाबाद के संतों के गुरुद्वारे में प्रधानी को लेकर खूनी झड़प: सील कमरे का ताला तोड़ने पर हंगामा, बा... हिसार के खेतों में मिले युवक-युवती के शव: एक-दूसरे का हाथ थामे उठाया खौफनाक कदम, मिला 6 पन्नों का सु... हरियाणा के होनहारों को मुंबई आयकर विभाग में मिली सरकारी नौकरी: कबड्डी, फुटबॉल और टेबल टेनिस के 10 खि... कुरुक्षेत्र: घर में खेल रहे बच्चे की सर्पदंश से दर्दनाक मौत, लगातार दूसरे दिन कोबरा दिखने से पूरे गा... सिरसा के डबवाली शहर थाने पर SP जसलीन कौर का बड़ा एक्शन: ASI बलविंद्र सस्पेंड, मुंशी सतपाल लाइन हाजिर स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली-सोनीपत बॉर्डर पर हाई अलर्ट: कुंडली बॉर्डर और NH-44 पर 6 जगह बैरिकेडिंग, भा...

ब्राउन शुगर के लिए दो महिलाओं को लूटा, दो बदमाशों सहित सोना खरीदने वाले चार गिरफ्तार

37

इंदौर। क्राइम ब्रांच ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपित ब्राउन शुगर का नशा करते हैं। आरोपितों ने एरोड्रम थाना क्षेत्र में दो महिलाओं को लूटा था। दोनों वारदात 20 मिनट के भीतर की और फरार हो गए। पुलिस ने लूट और चोरी का सोना खरीदने वाली महिला व सुनार को भी गिरफ्तार कर लिया है।

डीसीपी (अपराध) निमिष अग्रवाल के मुताबिक, 28 सितंबर को बांगड़दा रोड़ (शुक्ला पेट्रोल पंप के पास) और 60 फीट रोड़ पर अनिता अग्रवाल एवं उषा जैन के साथ लूट की वारदात हुई थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपित सागर पुत्र सुरेश बौरासी निवासी गोमा की फैल और गौरव पुत्र राजेश सेन निवासी गांधीनगर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित ब्राउन शुगर का नशा करते हैं। नशे के लिए ही लूट करना स्वीकारा है। आरोपितों ने लूटा गया सोना अजय सोनी और सुलोचना सोनी को बेचा था। पुलिस ने दोनों को मुलजिम बनाकर एरोड्रम थाने के सुपुर्द किया है।

ज्वेलरी शॉप से चेन चोरी

आजाद नगर पुलिस ने भी चेन चोरी का केस दर्ज किया है। पुलिस को फरियादी जगदीश मांगीलाल यादव ने शिकायत दर्ज करवाई थी। घटना मयूर नगर (मूसाखेड़ी) स्थित विराज ज्वेलर्स पर हुई है।

गिरवी फ्लैट बेचकर ठगा

इंदौर। कनाड़िया थाना पुलिस ने पाश टाऊनशिप में फ्लैट बेचकर धोखाधड़ी करने के मामले में एफआइआर दर्ज की है। आरोपित ने बैंक में गिरवी रखे फ्लैट को बेचकर रुपये ले लिए थे। पुलिस के मुताबिक, शिवदत्त द्वारा आरोपित कमलेश्वर मालवीय के विरुद्ध शिकायत दर्ज करवाई थी। मालवीय ने एफ-ब्लाक के फ्लैट ((513) का सौदा किया और छह लाख रुपये ले लिए। कमलेश्वर का यह फ्लैट मुथुट फायनेंस में गिरवी था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.