Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...

अल्मक्की की याचिका पर आज पेश हो सकता है जवाब

47

ग्वालियर। गैरकानूनी तरीके से भारत में घुसे विदेशी अहमद अलमक्की की बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर आज सुनवाई होगी ।जिसमे मप्र शासन की ओर से जवाब पेश किया जाना है ।बता दें कि केंद्र की ओर से जवाब पेश किया जा चुका है। इसमें अलमक्की की याचिका को खारिज करने की मांग की गई है। अलमक्की ने खुद को सऊदी नागरिक बताते हुए अपने देश पहुंचाने की मांग की है। यहां बता दें, अलमक्की को पड़ाव पुलिस ने स्टेशन बजरिया से 21 सितंबर 2014 को गिरफ्तार किया था। सजा पूरी होने के लगभग दो साल बाद भी अल मक्की डिटेंशन सेंटर में है। अलमक्की ने स्वयं को सऊदी अरब का निवासी बताया और अपने देश वापस भेजने की गुहार लगाई है। वहीं इस मामले में अगली सुनवाई 25 अगस्त को होगी। इवहीं इस मामले में अगली सुनवाई 25 अगस्त को होगी। इसी दिन मप्र शासन को अपना जवाब पेश करना होगा।

बांग्लादेश का पासपोर्ट, सऊदी का लाइसेंस मिला था

21 सितंबर 2014 को स्टेशन बजरिया में बांग्लादेशी पासपोर्ट पर सिम खरीदने के प्रयास में अहमद अलमक्की को पड़ाव पुलिस ने पकड़ा था। उसके पास से बांग्लादेश का पासपोर्ट, सऊदी अरब का ड्राइविंग लाइसेंस मिला था। इसके बाद पुलिस ने उसे पासपोर्ट एक्ट, घुसपैठ करने पर केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया था। यहां से 37 महीने की सजा हुई। सजा पूरी करने के बाद वह 23 अक्टूबर 2017 को रिहा हुआ था। कोर्ट ने उसको रिहा करने के साथ ही पुलिस को निर्देशित किया था कि उसको उसके देश वापस पहुंचाने का इंतजाम किया जाए।

2018 में चकमा देकर भागा

पकड़े जाने के बाद पुलिस घुसपैठिये को डिटेन कर रही थी। 12 जून 2018 को महलगांव मस्जिद से लौटते में पड़ाव थानाक्षेत्र के एलआइसी तिराहा पर आरक्षक विजय शंकर को चकमा देकर भाग गया था। ग्वालियर से भागा घुसैपठिया अहमद अलमक्की हैदराबाद जा पहुंचा था। ग्वालियर की पड़ाव थाना पुलिस ने उसे हैदराबाद में सायबराबाद कमिश्नरेट के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र से दोस्त इस्माइल के घर से पकड़ा था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.