Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
संभागायुक्त श्री आशीष सिंह ने 4 ग्रामों में VHSND सत्रों का किया निरीक्षण, उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओ... हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले में विभिन्न आयोजन होंगे व्यापक, जनभागीदारी के साथ आयोजन के दिए निर्द... कवर्धा में नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़: ₹12.50 लाख के जाली नोट, टाटा पंच EV कार और प्रिंटर के साथ 3 ग... पचमढ़ी नागद्वारी मेले में दो दिन में पहुंचे 2 लाख श्रद्धालु: अव्यवस्थाओं से आक्रोशित भीड़ का हंगामा,... छतरपुर में सनसनी: मशहूर व्यापारी के इंजीनियर बेटे की रेलवे ट्रैक किनारे मिली संदिग्ध लाश, वर्क फ्रॉम... बुरहानपुर में 'वेस्ट से बेस्ट' की अनूठी मिसाल, केले के तनों से महिलाओं ने बनाईं ईको-फ्रेंडली राखियां विदिशा में बेतवा नदी के उफान से बिगड़े हालात, चरणतीर्थ घाट डूबा; शिव मंदिर में फंसे 3 बेजुबान जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग को मिली ऐतिहासिक सफलता, नई थेरेपी से एड्स पीड़ित माताओं के 13 बच्चे बने ए... ग्वालियर के श्मशान घाटों में खत्म होगी मनमानी: अब तय रेट पर मिलेंगे कंडे और लकड़ी, नगर निगम का बड़ा ... मध्य प्रदेश में लगेगा नेशनल सोयाबीन रिसर्च इंस्टीट्यूट, भोपाल-विदिशा मार्ग होगा 4-लेन; MP कैबिनेट के...

अमेरिका में 1 अक्टूबर से शटडाउन का खतरा, फंडिंग बिल को कट्टरपंथी रिपब्लिकन ने किया खारिज

49

वाशिंगटन। अमेरिका में 1 अक्टूबर से शटडाउन लागू के कारण सभी गैर-जरूरी सेवाएं बंद हो सकती है। दरअसल शुक्रवार को अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में रिपब्लिकन पार्टी ने सरकार को अस्थायी रूप से वित्त पोषित करने के लिए अपने नेता द्वारा प्रस्तावित एक विधेयक को खारिज कर दिया, जिससे संघीय एजेंसियां रविवार से आंशिक रूप से बंद हो जाएंगी। अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने विधेयक को 232-198 मतों के अंतर से खारिज कर दिया। विधेयक को रिपब्लिकन सांसदों की ओर से ही प्रतिनिधि सभा में पेश किया गया था।

अमेरिकी सरकार ने नहीं मिलेगा अतिरिक्त कर्ज

अमेरिकी में बाइडेन सरकार को अतिरिक्त कर्ज नहीं मिलने से 1 अक्टूबर से शटडाउन लागू होने की स्थिति में देश में सभी गैर जरूरी सेवाएं बंद हो जाएगी। अमेरिकी संसद में सरकार को अपने खर्चों के लिए फंड जारी करने से संबंधित विधेयक पास नहीं होने के कारण यह दिक्कत हो रही है।

क्या चाहते हैं रिपब्लिकन सांसद

गौरतलब है कि रिपब्लिकन सांसद की मांग है कि सरकारी खर्च में कटौती के साथ अप्रवासन और सीमा सुरक्षा प्रतिबंध लगाए जाएं। इस विधेयक के डेमोक्रेटिक बहुमत वाले सीनेट से पारित होने की संभावना बेहद कम थी। अमेरिकी सीनेट 17 नवंबर तक सरकार को वित्त पोषित करने के लिए इस तरह का एक विधेयक आगे बढ़ा रही है। विधेयक के खारिज होने के बाद अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष केविन मैक्कार्थी ने कहा कि अभी मामला शांत नहीं हुआ है। उनके पास अभी और भी कई उपाय हैं।

वहीं डेमोक्रेट हकीम जेफरीज ने कहा है कि हम एक रिपब्लिकन गृहयुद्ध के दौर से गुजर रहे है, जो बीते कई महीनों से जारी है और इसी के परिणामस्वरूप हम विनाशकारी शटडाउन का खतरा मंडराया है। कई हाउस रिपब्लिकन ने भी अपने कट्टरपंथी सहयोगियों पर निराशा व्यक्त की है।

गौरतलब है कि मैककार्थी और बाइडन जून माह में एक समझौते पर सहमत हुए थे, जिसमें वित्त वर्ष 2024 में एजेंसी का खर्च 1.59 ट्रिलियन डॉलर निर्धारित किया जाएगा, लेकिन गेट्ज जैसे सांसदों की मांग है कि यह आंकड़ा 120 बिलियन डॉलर कम होना चाहिए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.