Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

झांकी में चाकू, ब्लेड, कैंची व शराब लेकर आए 52 बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

23
रायपुर। गणेश विसर्जन झांकी में चेकिंग के लिए लगी विशेष टीमों की सक्रियता से झांकी में शामिल गुंडे बदमाश घटना करने से पहले की गिरफ्तार कर लिया गया। झांकी में चाकू, ब्लेड, कैंची, शराब लेकर आए 52 बदमाशों को पकड़ा गया।

23 के विरुद्ध आर्म्स एक्ट, आबकारी अधिनियम और नारकोटिक्स एक्ट व चोरी के प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की गई। झांकी में विवाद कर शांति भंग करने की कोशिश करते 29 आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर प्रशांत अग्रवाल द्वारा जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं एसीसीयू के अधिकारियों व कर्मचारियों को गणेश विसर्जन झांकी को इंसीडेंट-फ्री एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराए जाने के लिए गुंडा, बदमाशों, आपराधिक एवं शरारती तत्वों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने निर्देश दिए गए थे।

निर्देशानुसार वरिष्ठ अधिकारियों के पर्यवेक्षण में जिले के थाने, चौकियों एवं एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट के संयुक्त स्टाफ की 12 विशेष टीम गठित कर उन्हें गणेश विसर्जन झांकी गुजरने वाले मार्ग के शहर के मुख्य चौक चौराहों, संवेदनशील क्षेत्रों, अंदर के तंग गलियों, अपराध की दृष्टि से संवेदनशील जगहों पर तैनात कर उन्हें आपराधिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने व सख्त कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया था।

जो गणेश विसर्जन झांकी के दौरान विशेष टीम के द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों पर बारीकी से नजर रखते हुए उन्हें चिन्हित कर उनकी तलाशी ली गई, जिनके कब्जे से चाकू, रेजर, ब्लेड, पेचकस, चाकूनुमा रिंग, कैंची इत्यादि बरामद कर उन्हें अग्रिम कार्रवाई के लिए को सुपुर्द किया गया।

इस दौरान नाबालिक सहित कुल 52 लोगों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट, आबकारी अधिनियम, एनडीपीएस एक्ट, चोरी व प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है, जिसमें थाना कोतवाली में एक आरोपी के विरूद्ध नारकोटिक्स एक्ट, थाना आजाद चौक में एक आरोपित के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। थाना मौदहापारा में दो आरोपितों को पाकेटमारी, चोरी करते रंगे हाथों गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कार्रवाई की गई। पुलिस की सजगता से बड़ी घटना नहीं हुई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.