Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

कोटवारों को दोगुना मिलेगा मानदेय, लाड़ली बहना का भी मिलेगा लाभ

44
भोपाल। शिवराज सरकार ने कोटवारों से किए वादों को पूरा करते हुए मानदेय में वृद्धि, मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का लाभ और वर्दी का रंग खाकी रखने रविवार को आदेश जारी कर दिए। ऐसे कोटवार, जिनके पास सेवा भूमि नहीं है, उन्हें चार हजार रुपये के स्थान पर आठ हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलेगा। इतना ही नहीं, इन्हें प्रतिवर्ष 500 रुपये की वृद्धि भी दी जाएगी। सभी कोटवारों को सीयूजी मोबाइल सिम भी दी जाएगी और रिचार्ज करने का खर्च भी राजस्व विभाग द्वारा ही वहन किया जाएगा। प्रदेश में 35 हजार कोटवार हैं।

राजस्व विभाग के प्रमुख सचिव निकुंज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जिन कोटवार के पास तीन एकड़ तक सेवा भूमि है, उन्हें एक हजार रुपये के स्थान पर दो हजार रुपय मानदेय दिया जाएगा। इसी तरह तीन से साढ़े सात एक तक सेवा भूमि वाले कोटवारों को प्रतिमाह छह सौ के स्थान पर एक हजार 200 और दस एकड़ तक सेवा भूमि वाले कोटवारों को चार सौ के स्थान पर एक हजार रुपये मानदेय दिया जाएगा। विभाग ने महिला एवं बाल विकास विभाग से कहा है कि मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप कोटवार परिवार की सभी पात्र बहनों को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का लाभ दिलाना सुनिश्चित किया जाए। वहीं, प्रमुख राजस्व आयुक्त को निर्देश दिए गए हैं कि सभी कोटवारों की वर्दी का रंग अब खाकी होगा। इसे सुनिश्चित करने के साथ सीयूजी मोबाइल सिम दिलाने की व्यवस्था की जाए।

पटवारियों को मिलेगा एक हजार अतिरिक्त हल्का भत्ता

इसके साथ ही राजस्व विभाग ने पटवारियों को मिलने वाले भत्तों के अतिरिक्त एग्रीस्टैक भत्ता प्रतिमाह चार हजार रुपये देने की स्वीकृति के आदेश जारी कर दिए हैं। दरअसल, पटवारियों द्वारा बहुत सा काम आनलाइन किया जाता है। इसके लिए सरकार ने यह अतिरिक्त भत्ता देने का निर्णय लिया है। साथ ही अतिरिक्त हल्का भत्ता अब पांच सौ के स्थान पर एक हजार रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.