Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
J&K Majalta Encounter: मलताजा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, M4 और AK-47 समेत भारी मात्... Bareilly GRP Action: चलती ट्रेन में कोच अटेंडेंट ने की सोने की चेन चोरी, आपस में बांटे तीन टुकड़े; प... Election Commission TMC Ruling: ममता बनर्जी की पार्टी को बड़ा झटका, चुनाव आयोग ने टीएमसी का नाम और स... Bihar Flood Destruction Update: 700 से ज्यादा ग्रामीण सड़कें डूबीं और बुनियादी ढांचे को भारी क्षति, ... Vaishali Crime News: वैशाली के लालगंज में लाइन होटल पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 20 राउंड गोलियां चलने से एक ... Tarunpreet Singh Sondh News: कैबिनेट मंत्री ने दी जानकारी, मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा स्कीम के तहत चला... Punjab BJP News: रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर अंडे-टमाटर से हमला, पुलिस पर मिलीभगत का गंभीर आरोप Amritsar Police News: ड्यूटी के दौरान एएसआई की हत्या से सनसनी, टीटीएच संगठन के दावे की जांच में जुटी... Faridabad News: पूर्व सरपंच देवी के घर से करोड़ों के आभूषण और नकदी ले उड़े चोर, पुलिस खंगाल रही सीसीट... Jhajjar Crime News: बहादुरगढ़ में पूर्व सैनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, घर पर गोली लगने से गई...

महंगाई का एक और झटका, आज से 209 रुपए महंगा हुआ कमर्शियल गैस सिलेंडर, कंपनियों ने बढ़ाए दाम

46

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आम लोगों की जेब पर एक और बोझ बढ़ा दिया है। सूत्रों के अनुसार, तेल कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं। 19 किलोग्राम वाले वाणिज्यिक एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत 1 अक्टूबर से 209 रुपए बढ़ जाएंगी।

19 किलोग्राम वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की दिल्ली खुदरा बिक्री कीमत 1 अक्टूबर से 1731.50 रुपये/सिलेंडर होगी। हालांकि घरेलु एलपीजी सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया। वैसे तो मूल्यों में बढ़ोतरी कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर पर हुई है लेकिन इससे बाजार में खाने-पीने की चीजें महंगी होंगी और इसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर बढ़ेगा।

बता दें, एक सितंबर को तेल कंपनियों ने वाणिज्यिक गैस सिलेंडर की कीमतों में 158 रुपये की कटौती की थी। इसके बाद दिल्ली में 19 किलोग्राम के वाणिज्यिक गैस सिलेंडर की कीमत घटकर 1,522 रुपये हो गई थी। अगस्त महीने की शुरुआत में भी तेल कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में 99.75 रुपये की कटौती की थी।

इस तरह, पिछले दो महीनों में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में करीब 258 रुपये की कटौती की गई थी। कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में ताजा बढ़ोतरी से महंगाई पर असर पड़ सकता है। खास कर, रेस्टोरेंट में भोजन खाना के लिए आपको अधिक पैसे चुकाने पड़ सकते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.