Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
MP News: महज 300 रुपये किलो देसी गाय का शुद्ध घी! रतलाम में मिलावटी घी की खेप जब्त Jabalpur News: ब्लड बैंकों में खून की भारी कमी, युवाओं के समूह निभा रहे सरकार की जिम्मेदारी Anil Saumitra News: SC/ST एक्ट मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट से अनिल सौमित्र को राहत, केस रद्द MP Assembly News: मध्य प्रदेश के 22 जिलों में सिर्फ 4 शव वाहन, विधानसभा में गूंजा स्वास्थ्य सुविधाओं... DAVV Indore News: गर्ल्स हॉस्टल में बॉयफ्रेंड बनाने का दबाव डालने वाली छात्रा निष्कासित, मची खलबली Bhopal News: ट्रैफिक पुलिस के चालान काटने पर बीच सड़क हाई वोल्टेज ड्रामा, महिला ने निगला जहर पीएम मोदी ने दी चंद्रशेखर आजाद को श्रद्धांजलि, कहा- 'आप हमेशा स्मरणीय रहेंगे' Arvind Kejriwal Liquor Case: शराब नीति केस में केजरीवाल और मनीष सिसोदिया बरी, कोर्ट ने कहा- कोई साजि... Basti Rape Case: यूपी में दरिंदगी की हद पार, बच्चों के सामने महिला से रेप, तंग आकर की आत्महत्या

हॉकी में भारत ने पाकिस्तान को बुरी तरह से धोया 10-2 से दी करारी पटखनी

45

नई दिल्ली। एशियन गेम्स के हॉकी मैच में भारत ने बड़ी जीत हासिल की है। टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 10-2 से हरा दिया। इस मैच को जीतकर भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है।

भारतीय हॉकी टीम की लगातार चौथी जीत

भारतीय पुरुष हॉकी टीम एशियन गेम्स में अब तक एक भी मुकाबला नहीं हारी है। भारतीय टीम ने पाकिस्तान टीम को भारी अंतर से हरा दिया। इससे पहले भारत ने उज्बेकिस्तान को 16-0 से हराया था। टीम इंडिया ने सिंगापुर के खिलाफ 16-1 से जीत दर्ज की थी। वहीं, अपने तीसरे मैच में जापान को 4-2 से हराकर जीत की हैट्रिक लगाई। उसके बाद भारत ने चौथे मैच में पाकिस्तान के खिलाफ जीत हासिल की।

पहले क्वार्टर से पाकिस्तान पर दबाव

इस मैच में भारतीय टीम ने पहले क्वार्टर से ही पाकिस्तान पर दबाव बना लिया। पहले क्वार्टर में भारत ने 2 गोल किए। मनदीप सिंह ने 8वें मिनट और हरमनप्रीत सिंह ने 11वें मिनट में गोल किया। दूसरे क्वार्टर में भारतीय टीम ने फिर दो गोल दागे। कप्तान हरमनप्रीत और सुमित ने एक-एक गोल किया। मैच के हाफ टाइम तक टीम इंडिया 4-0 से आगे रही।

तीसरे क्वार्टर में पाकिस्तान ने दागा पहला गोल

हाफ टाइम के बाद भारत ने अपनी बढ़त मजबूत कर ली। तीसरे क्वार्टर में हरमनप्रीत सिंह ने गोल किया। पाकिस्तान की तरफ से पहला गोल तीसरे क्वार्टर में हुआ। चौथे और अंतिम क्वार्टर में पाक ने दूसरा गोल किया। फिर टीम इंडिया ने अपना 8वां गोल लिया। आखिरी में ललित और वरुण ने एक-एक गोल कर 10-2 से बढ़ता दिला दी। आखिरकार भारत ने पाकिस्तान को 10-2 से करारी शिकस्त दी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.