Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली मेट्रो की खास तैयारी: सुबह 4 बजे से शुरू होंगी ट्रेनें, रक्षा मंत्रालय ने ... मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आगर में भव्य कलश यात्रा में की वर्चुअल सहभागिता, भगवान गौतम बुद्ध की पावन जन्मस्थली लुंबिनी, 563 ईसा पूर्व रानी मायादेवी ने शाल वृक्ष के नीचे दिया था... भारत के रणनीतिक 'चिकन नेक' गलियारे में बिछेगी चौथी रेल लाइन, पूर्वोत्तर सीमा रेलवे को मिली बड़ी मंजू... महाराष्ट्र राजनीति में हलचल: देर रात वर्षा बंगले पर मिले शिंदे और फडणवीस, रायगढ़ पालक मंत्री और महाम... बागपत में सनसनीखेज डबल मर्डर: 20 दिन से लापता दो दोस्तों के शव मंदिर की धूनी के नीचे दफन मिले, फरार ... भोपाल के बोट क्लब में दिखा अद्भुत नजारा: देश में पहली बार तालाब के बीच बना 'फ्लोटिंग तिरंगा', सीएम म... हरिद्वार में कांवड़ मेले के समापन के बाद महा-सफाई अभियान, घाटों और सड़कों से हटाया जा रहा 7000 मीट्र... राज्यसभा से पास हुआ 'खान और खनिज (विकास एवं नियमन) संशोधन विधेयक 2026', खनिज भूमि पर केंद्रीय नियंत्... पंजाब कांग्रेस में गहराया अंदरूनी संकट, पूर्व सीएम चन्नी और प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग के बीच शुरू ह...

तेज गति की बोलेरो पलटी , मोटरसाइकिल व साइकिल क्षतिग्रस्त

38
सीतापुर । अंबिकापुर-पत्थलगांव राष्ट्रीय राजमार्ग पर सीतापुर आ रही एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। दुर्घटना में बोलेरो चालक को मामूली चोट आई है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन की चपेट में आने से मौके पर खड़ी बाइक और साइकिल क्षतिग्रस्त हो गया है।

जानकारी अनुसार सीतापुर आ रही बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर ग्राम सुर में सड़क के किनारे पलट गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सीतापुर आ रही बोलेरो वाहन पर से चालक अपना नियंत्रण खो बैठा था।जिसकी वजह से वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।इस दुर्घटना में मौके पर खड़ी बाइक और साइकिल बोलेरो की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गए।

गनीमत रही कि जिस दौरान यह घटना घटी उस वक्त वहाँ पर कोई व्यक्ति मौजूद नही था।जिसकी वजह से घटनास्थल पर जानमाल का कोई नुकसान नही हुआ।इस घटना में वाहन चालक को मामूली चोट आई थी।जिसे उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था।

इस दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर लोगो की भारी भीड़ जमा हो गई थी।जिसकी वजह से मौके पर अफरा तफरी का माहौल निर्मित हो गया था।दुर्घटनाग्रस्त वाहन सेंट मोंटफोर्ट स्कूल बनेया की बताई जा रही हैं।फिलहाल इस घटना की रिपोर्ट थाने में दर्ज नही कराई गई है।

डीजे जब्ती का विरोध,किया सड़क जाम

अंबिकापुर । शहर के रिंगरोड से लगे भाथुपारा में निर्धारित मानक के विपरीत बज रहे डीजे को जब्त कर लेने से विवाद बढ़ गया। डीजे का उपयोग गणपति विसर्जन के लिए किया जा रहा था। पुलिस की कार्रवाई के विरोध में लोग सड़क पर आ गए। इससे बिलासपुर चौक से लेकर खरसिया चौक तक वाहनों की कतार लग गई। रिंग रोड पर वाहनों की आवाजाही थमने की जानकारी मिलते ही अधिकारी हरकत में आए।

बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और आवागमन शुरू कराया। इधर नाराज लोग पुलिस के विरुद्ध नारेबाजी कर रहे थे। गणपति विसर्जन में शामिल लोग सड़क किनारे ही जमे हुए थे। मणिपुर थाना प्रभारी ने बताया कि डीजे की जब्ती नहीं की गई थी। तेज आवाज में डीजे बजाने के कारण संबंधित को समझाइश दी गई थी।

आवाज कम करने कहा गया था। उन्होंने कहा कि डीजे का उपयोग कर रहे लोग सड़क जाम करने की बात कर रहे थे लेकिन ऐसा कुछ हुआ नहीं। उन्होंने कहा कि किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की गई है।इसके विपरीत प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रिंग रोड संत गहिरा गुरु आश्रम के पास सड़क जाम कर दिया गया था। लोगों ने पुलिस के विरुद्ध जमकर नारेबाजी भी की। समाचार लिखे जाने तक लोगों की भीड़ मौके पर ही जमा थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.