Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

शातिर चोर गैंग का हुआ पर्दाफाश, आरोपियों के पास से जब्त किए 18 मोटरसाइकिल, ऐसे दे रहे थे वारदात को अंजाम

35

मध्य प्रदेश के सिवनी जिले की केवलारी थाना पुलिस ने शातिर चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों चोरों से अब तक चोरी की 18 मोटरसाइकिल पुलिस ने बरामद की है। केवलारी एसडीओपी आशीष भराड़े ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख़बिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए थाना कान्हीवाड़ा एवं केवलारी पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस को जानकारी मिली कि कान्हीवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक व्यक्ति बिना नंबर की मोटरसाइकिल बेचने के इरादे से घूम रहा है।

पुलिस टीम द्वारा बताए गए स्थान पर दबिश दी गई। पुलिस द्वारा जब घेराबंदी की गई तो पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा,जिसे पकड़ कर पुलिस ने पूछताछ की तो उसने बाइक चोरी कर एक घर में छुपाना कबूल किया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.