Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
देश की पहली LNG ट्रेन को अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी: गुजरात को मिली ₹1,542 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट्... Assam Politics News: आशुतोष रांका को असम पुलिस ने लिया हिरासत में, CJP का आरोप- 'सच्चाई सामने लाने स... दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा पर लगा गंभीर आरोप: सड़क निरीक्षण के दौरान युवक को थप्पड़ मारने का वीडि... NEET पेपर लीक विवाद के बाद NTA का बड़ा फैसला: नए मुख्यालय में तैनात होंगे CISF जवान दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को 214 करोड़ की सौगात: 53 विकास कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास जयपुर में सनसनीखेज वारदात: महिला की हत्या कर गार्डन में दफनाया शव, आरोपी मकान पर ताला लगाकर फरार Jaipur Crime News: झोटवाड़ा के मंदिर में 63 वर्षीय पुजारी से मारपीट, कपड़े फाड़े; CCTV में कैद हुई व... मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ CJP का हल्लाबोल: 2 अक्टूबर को देशभर में विरोध प्रदर्शन, सोनम वांगचुक का ... Bihar Railway Negligence: जमुई में रेल प्रशासन की अमानवीयता, ट्रैक पर कौवे नोचते रहे शव; परिजनों ने ... LPU Student Protest: जालंधर लवली यूनिवर्सिटी में कथित रेप की अफवाह पर भारी बवाल, पुलिस वाहन फूंका; S...

डिप्टी कलेक्टर बांगरे ने शुरू की न्याय पद यात्रा, इस्तीफा स्वीकार न होने पर आमरण अनशन की चेतावनी

51

बैतूल। छतरपुर जिले में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे ने अपने पद से इस्तीफा स्वीकार न किए जाने के कारण बैतूल जिले के आमला से मुख्यमंत्री निवास के लिए पैदल न्याय यात्रा प्रारंभ कर दी है। गुरुवार को आमला के माता मंदिर से प्रारंभ की गई न्याय पद यात्रा 12 वें दिन नौ अक्टूबर को भोपाल में मुख्यमंत्री निवास पर पहुंचेगी। यात्रा प्रारंभ करने के पूर्व डिप्टी कलेक्टर बांगरे ने बताया कि उन्हें करीब तीन महीने से प्रदेश की सरकार से न्याय नहीं मिल पाया है।

स्वीकार नहीं हुआ इस्तीफा

आमला में सर्व धर्म शांति सम्मेलन में भाग लेने की अनुमति न देने के बाद जब अपने पद से इस्तीफा दे दिया तो उसे स्वीकार नहीं किया जा रहा है। तरह-तरह के पेंच लगाकर मुझे न्याय से वंचित किया जा रहा है। न्यायालय में भी गलत जानकारी प्रस्तुत की जा रही है। 22 जून को अपने पद से इस्तीफा दे दिया लेकिन आज तक स्वीकार नहीं हो पाया है।

आमरण अनशन की चेतावनी

निशा बांगरे ने कहा सोमवार को बैतूल में कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर तीन दिन में निर्णय लेने की मांग की थी। इस पर भी सरकार ने कुछ नहीं किया है। इस कारण मुझे सड़क पर उतरना पड़ रहा है। पद यात्रा करते हुए मुख्यमंत्री निवास भोपाल जाकर न्याय मांगेंगी और यदि कोई निर्णय नहीं लिया गया तो मुख्यमंत्री निवास के सामने ही आमरण अनशन प्रारंभ कर दूंगी।

विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा

बांगरे ने बताया कि आमला में प्रदेश सरकार की सद्बुद्धि के लिए मैंने यज्ञ की शुरुआत भी की है। मेरे मामा आमला में क्रमिक अनशन प्रारंभ कर रहे हैं। न्याय पद यात्रा करते हुए वे आमला से सारणी, घोड़ाडोंगरी, शाहपुर, केसला, नर्मदापुरम, सलकनपुर, बुधनी, जैत, बरखेड़ा, मंडीदीप होते हुए मुख्यमंत्री निवास भोपाल पहुंचेंगी।

उल्लेखनीय है कि डिप्टी कलेक्टर बांगरे ने कुछ दिन ही आमला विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की थी। अब वे अपना इस्तीफा जल्द स्वीकार करने के लिए न्यायालय से लेकर सड़क पर उतर गई हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.