Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पेपर लीक पर कांग्रेस का दोहरा रवैया! बीजेपी सांसद संबित पात्रा बोले— 'कर्नाटक और झारखंड के छात्रों क... अभिनेत्री तृषा कृष्णन पर विवादित टिप्पणी के मामले में DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार, TVK की शिका... सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक निर्देश: यौन अपराधों के फैसलों से हटेंगे 'पवित्रता', 'हवस' और 'मर्यादा भंग... दतिया उपचुनाव में करारी हार से चौंका बीजेपी नेतृत्व! आज भोपाल में मंथन, भितरघात और वायरल ऑडियो पर हो... मेरठ: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर कांवड़ियों के दो गुटों में हिंसक झड़प, कांवड़िए के भेष में तैनात हेड ... बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी

हनीमून पर नहीं जाएंगे परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा, ये है वजह

37

24 सितंबर को बाॅलीवुड एक्ट्रेस और आप नेता परिणीति चोपड़ा शादी के बंधन में बंधे हैं। दोनों ने उदयपुर के लीला पैलेस में ग्रैंड वेडिंग की है। कपल की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हुई हैं। परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में कपल ने सात फेरे लिए हैं। परिणीति फिलहाल अपने ससुराल में हैं और अपनी लाइफ के इस नए फेज को एंजाॅय कर रही हैं। 30 सितंबर को कपल का ग्रैंड रिसेप्शन होने जा रहा है। वहीं, अब कपल के हनीमून को लेकर नई खबर सामने आ रही है। परिणीति और राघव ने फिलहाल अपने हनीमून का प्लान कैंसल कर दिया है।

इस वजह से पोस्टपोन किया हनीमून

मीडिया को मिली जानकारी के अनुसार, परिणीति चोपड़ा और राघव ने हनीमून को कुछ वक्त के लिए पोस्टपोन कर दिया है। वे अभी इस ट्रिप पर नहीं जाएंगे। परिणीति को कुछ दिनों अपने परिवार के साथ ही वक्त बिताना है और फिर वे अपने काम पर लौटेंगी। राघव भी अपने काम में काफी बिजी चल रहे हैं। नवंबर और दिसंबर में शुरू होने वाले शीतकाल संसद में राघव बिजी होंगे। इसी को देखते हुए कपल ने अपना हनीमून पोस्टपोन कर दिया है। बता दें कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी में कोई भी फिल्मी स्टार शामिल नहीं हुआ था।

इस दिन होगा परिणीति-राघव का रिसेप्शन

इस शादी में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवंत मान, आदित्य ठाकरे, हरभजन सिंह और सानिया मिर्जा शामिल हुए थे। वहीं, अब खबरें आ रही हैं कि 4 अक्टूबर को कपल मुंबई में रिसेप्शन पार्टी होस्ट करेगा। परिणीति के वर्कफ्रंट की बात करें, तो एक्ट्रेस जल्द ही अक्षय कुमार के साथ मिशन रानीगंज फिल्म में नजर आएंगी। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था। शादी के रिसेप्शन के बाद परिणीति अपने काम पर लौटने वाली हैं। वे अपकमिंग फिल्म के प्रमोशन में भी शामिल होंगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.