Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
तारापीठ के होटल में भीषण आग से हाहाकार: 7 श्रद्धालुओं व कर्मचारियों की मौत, 45 मिनट तक टॉयलेट में फं... लखीसराय: अशोकधाम हॉल्ट पर करंट की अफवाह से मची भगदड़, 8 श्रद्धालुओं ने तोड़ा दम; DM ने स्पष्ट की स्थ... पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर किरेन रिजिजू का विपक्ष पर तीखा पलटवार रामपुरहाट टीएमसी दफ्तर में फंदे से लटके मिले पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी: सुसाइड नोट में मानसिक ... बॉम्बे हाईकोर्ट क्लर्क टाइपिंग टेस्ट में तकनीकी गड़बड़ी: वाशिम समेत कई केंद्रों पर हंगामा, छात्रों न... 'बिहार बन रहा पेपर लीक की राजधानी': तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर तीखा हमला, 19 अगस्त को राजभवन मार्च... पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर BJP-कांग्रेस आमने-सामने, छिड़ा सियासी घमासान बरेली: सरकारी नौकरी का झांसा देकर रचाई शादी, विरोध पर बेल्ट से पीटा और छीने जेवर; पति समेत ससुराल वा... सुखबीर बादल पर हमले की NIA जांच की मांग: हरसिमरत कौर बादल ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र, बड़ी ... भिवंडी: दरगाह में इलाज के नाम पर महिला से अघोरी रस्में व प्रताड़ना; UP भागने की फिराक में था मौलवी, ...

कांग्रेस का आरोप, बेरोजगारी भत्ते से डरी हुई है भाजपा

66

रायपुर। कांग्रेस ने कहा है कि प्रदेश के युवाओं को कांग्रेस सरकार द्वारा बेरोजगारी भत्ते देने भाजपा डरी हुई है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा छत्तीसगढ़ में मुद्दाविहीन हो गई है। भूपेश सरकार के द्वारा लिए जा रहे जन कल्याणकारी निर्णयों से वह घबरा गई है। भाजपा आने वाले चुनाव में झूठ और भ्रम के सहारे राजनीति करना चाह रही है।

भाजपा युवाओं के बेरोजगारी भत्ते का भी विरोध करने लगी है। लगातार भाजपा के वरिष्ठ नेता लोकप्रिय योजनाओं के बारे में झूठे और अनर्गल बयानबाजी कर रहे है। उन्हें लगने लगा है कि छत्तीसगढ़ में उनका वजूद खतरे में पड़ गया है इसीलिए वे कांग्रेस सरकार का विरोध करते-करते बौखलाहट में जनता से जुड़ी योजनाओं का विरोध करने लगे हैं।

केंद्र ने रखा आवास से दूर

आवास मामले पर कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार ने गरीबों को उनके आवास से दूर रखा। भाजपा नेता चंदूलाल साहू, पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू, अशोक बजाज के मुख्यमंत्री आवास योजना को लेकर दिए बयान को हास्यास्पद बताते हुए कांग्रेस के प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री आवास योजना प्रदेश के लोगों को लाभ पहुंचा रही है, जिन्हें मोदी सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के दूर रखा है। जिनका मुख्यमंत्री आवास योजना की सर्वेक्षण सूची में नाम आया है।

गरीबों के आवास के विरोधी भाजपा नेता अब मुख्यमंत्री आवास योजना को लेकर झूठ और भ्रम की राजनीति कर रहे हैं। पहले मोदी सरकार ने प्रदेश के लाखों गरीबों को उनके आवास के अधिकार से वंचित रखा और अब मुख्यमंत्री आवास न्याय योजना से उन गरीबों के सर पर छत आ रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.