Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
West Bengal News: ECI का बड़ा एक्शन, ममता बनर्जी के 7 अफसर सस्पेंड, जानें क्या है SIR कनेक्शन Maharashtra Politics: BJP पर भड़की उद्धव ठाकरे की शिवसेना! कहा- चुनाव के लिए टीपू सुल्तान को वापस जि... Dhamtari News: धमतरी अस्पताल में डॉक्टर-स्टाफ नदारद, समय पर पहुंचने के बाद भी मरीज की मौत Shivpuri News: 'पैसे दो, तभी जाने दूंगा', शिवपुरी में बेटे के इलाज के लिए लाचार पिता को गिरवी रखना प... Prayagraj Magh Mela 2026: 44 दिवसीय मेले का ऐतिहासिक समापन, 22 करोड़ श्रद्धालुओं के स्नान से टूटा कु... Mani Shankar Aiyar Statement: 'पिनराई विजयन फिर बनेंगे CM', मणिशंकर अय्यर के बयान से केरल में सियासी... Website Cookies Alert: 'Accept Cookies' पर क्लिक करना प्राइवेसी के लिए बड़ा खतरा Katihar Fire News: कटिहार अग्निकांड में जलकर राख हुईं 500 दुकानें, राख के ढेर पर रोते दिखे दुकानदार Phalguna Amavasya 2026: फाल्गुन अमावस्या की रात भूलकर भी न करें ये गलतियां, झेलना पड़ सकता है भारी न... IND vs PAK: सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पंड्या का कुलदीप यादव पर फूटा गुस्सा, जानें मैदान पर क्या हुआ

भोपाल से पुणे एवं कोलकाता तक कनेक्टिंग के बजाय सीधी उड़ान से जा सकेंगे, जल्द जारी होगा शेड्यूल

22
भोपाल। पिछले एक साल से पुणे जाने वाले यात्रियों को कनेक्टिंग उड़ान का सहारा लेना पड़ रहा है। दिल्ली, मुंबई या हैदराबाद से होते हुए पुणे जाने में समय और पैसा दोनों अधिक खर्च होते हैं। अब यह समस्या नहीं रहेगी। इंडिगो ने इस रूट पर स्लाट ले लिया है। कंपनी इसे कोलकाता से भी जोड़ने जा रही है। भोपाल से पुणे तक सीधी उड़ान सबसे पहले एयर इंडिया ने प्रारंभ की थी। यह उड़ान दिल्ली से भोपाल आकर पुणे जाती थी। वापसी में पुणे से भोपाल आकर दिल्ली रवाना होती थी। कंपनी ने इसे एक साल पहले अचानक बंद कर दिया।

राजधानी से पुणे तक बड़ी संख्या में आइटी प्रोफेशनल्स एवं छात्र आते-जाते हैं। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी पुणे का भोपाल से सीधा संपर्क है। उड़ान बंद होने से यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा था। अब इंडिगो इस कमी को पूरा करने जा रही है। कंपनी ने एयरपोर्ट अथारिटी से स्लाट ले लिया है। इस उड़ान को कोलकाता से भी जोड़ा जाएगा।

कोलकाता जाने वालों को भी सुविधा

इंडिगो ने प्रस्तावित उड़ान को कोलकाता से जोड़कर इस रूट पर सीधी उड़ान बरसों पुरानी मांग भी पूरी कर दी है। प्रस्तावित उड़ान पुणे से भोपाल आकर पहले पुणे फिर कोलकाता जाएगी। वापसी में कोलकाता से भोपाल आकर पुणे जाएगी। दो रूट जुड़ने से किसी एक शहर से कम बुकिंग होने पर भी उड़ान लंबे समय तक चल सकती है। अभी तक भोपाल से पुणे एवं कोलकाता जाने के लिए यात्रियों को कनेक्टिंग उड़ानों का सहारा लेना पड़ता था। सीधी उड़ान शुरू होने से भोपाल एवं आसपास के यात्रियों को सुविधा होगी। ट्रैवल एजेंट ओमप्रकाश शेरू के अनुसार भोपाल से औसत 150 यात्री प्रतिदिन इस उड़ान से सफर कर सकते हैं। पुणे जाने वालों की संख्या ही 100 से अधिक हो सकती है। कंपनी इस रूट पर 180 सीटों वाला बोइंग संचालित करेगी। उड़ान सप्ताह में छह दिन संचालित होगी।

स्लाट लिया है, शेड्यूल जारी होगा

इंडिगो ने एक ही विमान को पुणे, कोलकाता एवं भोपाल से जोड़ने की तैयारी की है। स्लाट ले लिया है। अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में उड़ान शुरू होने की संभावना है। जल्द ही शेड्यूल जारी होगा।

– रामजी अवस्थी, एयरपोर्ट डायरेक्टर

हमारी बरसों पुरानी मांग पूरी होगी

हम लंबे समय से पुणे एवं कोलकाता उड़ान शुरू करने की मांग कर रहे थे। कंपनी को अच्छा पैसेंजर लोड मिलेगा। कोलकाता तक ट्रेन में लंबा सफर होने के कारण उड़ान की सख्त जरूरत थी। पुणे के यात्रियों को भी सुविधा होगी।

– सौरभ भट्टाचार्य, सदस्य, सपोर्ट भोपाल फार एयर कनेक्टिविटी अभियान टीम

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.