Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो... चुनाव प्रक्रिया पर फिर उठे गंभीर सवाल: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की चिट्ठी से मचा सियासी ... BJP State Incharges Meeting: बीजेपी मुख्यालय में 4 घंटे चली मैराथन बैठक, नितिन नबीन ने प्रभारियों को... Smriti Irani on Congress: हार की बौखलाहट में चुनाव आयोग पर हमला कर रही कांग्रेस, स्मृति ईरानी का तीख... Delhi Police Drug Bust: लेडी डॉन पार्वती के घर से सोना, नकदी और 4 संपत्तियों के कागजात जब्त; अंतरराज... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में रूह कंपाने वाली साजिश, 5,053 पन्नों की चार्जशीट में 'डेथ कैप मशर... Agra-Lucknow Expressway Accident: फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, इटावा DFO विकास नायक और उनके ड्राइव... Former IAS Divya Mittal: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बिना किसी दल के बनाएंगी अपना...

तुवर और उड़द में स्टाक सीमा घटाई, दाल के दाम नरम पड़े

40

इंदौर। केंद्र सरकार ने उड़द व तुवर में स्टाक लिमिट मात्रा घटा दी है। पहले जो स्टाक सीमा 200 टन थी, उसे घटाकर 50 टन कर दिया है। सरकार महंगाई रोकने की कोशिश में है, लेकिन इससे उड़द किसानों को नुकसान की आशंका है।

दरअसल, मंडियों में नए उड़द की आवक शुरू हो गई है। कोटा-बारां लाइन से उड़द आ रही है। आगे रबी बोवनी और क्वालिटी हल्की आने से किसान उड़द की बिकवाली पर जोर देंगे। वहीं स्टाकिस्ट स्टाक करने के लिए खरीद में रुचि कम ले सकते हैं। अगले कुछ दिनों में देश में प्रति दिन 12000-15000 टन उड़द की आवक हो सकती है। ऐसे में यदि 50 टन की स्टाक लिमिट सीमा रहेगी तो व्यापारी किसानों से माल नहीं खरीद सकेगा। आने वाले दिनों में मंडी में इसका बड़ा गहरा प्रभाव पड़ेगा और मंडियों में आवक की कतार लग जाएगी, क्योंकि स्टाक लिमिट के चलते व्यापारी एक निश्चित मात्रा में ही किसान से उड़द खरीदी करने के लिए बाध्य होगा। नाममात्र की स्टाक लिमिट से जहां व्यापार खराब होगा, वहीं किसानों को उड़द बेचने में मुश्किल आएगी। साथ ही उचित भाव भी नहीं मिलेंगे।

व्यापारियों का कहना है कि सरकार को स्टाक लिमिट मात्रा पर पुनर्विचार कर लिमिट बढ़ाई जाना चाहिे, ताकि अन्नदाता को उनके उत्पाद बेचने में सहूलियत हो और उचित दाम भी मिले। किसानों ने पहले ही बारिश के कारण काफी नुकसान झेला है और स्टाक लिमिट उनकी परेशानी में इजाफा ही करेगा। इधर, नए मूंग की आवक बढ़ने और लेवाली बेहद कमजोर होने से भाव में नरमी रही। मूंग में करीब 200 रुपये टूट गए हैं। इधर, तुवर दाल में उपभोक्ता ग्राहकी का अभाव रहने से करीब 200 रुपये की मंदी दर्ज की गई। डॉलर चना (40/42) 16800, (42/44) 16600, (44/46) 16400, (58/60) 15200, (60/62) 15100, (62/64) 15000 रुपये क्विंटल बोला गया।

दलहन के दाम – चना कांटा 6400, विशाल 6200-6250, डंकी 5700-6100, मसूर 6350, तुवर महाराष्ट्र सफेद 11400-11700, कर्नाटक 11800-12000, निमाड़ी तुवर 9500-11500, मूंग 8800-9000, बारिश का मूंग नया 9400-9700, एवरेज 7500-8300, उड़द बेस्ट 9000-9200, मीडियम 6500-8500, हल्का उड़द 3000-5000 रुपये क्विंटल।

दालों के दाम – चना दाल 8100-8200, मीडियम 8300-8400, बेस्ट 8500-8600, मसूर दाल 7800-7900, बेस्ट 8000-8100, मूंग दाल 10800-10900, बेस्ट 11000-11100, मूंग मोगर 11600-11700, बेस्ट 11800-11900, तुवर दाल 13800-13900, मीडियम 14700-14800, बेस्ट 15300-15400, ए. बेस्ट 16300-16400, ब्रांडेड तुवर दाल 16800, उड़द दाल 10700-10800, बेस्ट 10900-11000, उड़द मोगर 11500-11600, बेस्ट 11700-11800 रुपये।

इंदौर चावल भाव – दयालदास अजीतकुमार छावनी के अनुसार बासमती (921) 11500-12500, तिबार 9500-10000, बासमती दुबार पोनिया 8500-9000, मिनी दुबार 7500-8000, मोगरा 4200-6500, बासमती सेला 7000-9500, कालीमूंछ डिनरकिंग 8500, राजभोग 7500, दुबराज 4500-5000, परमल 3200-3400, हंसा सेला 3400-3600, हंसा सफेद 2800-3000, पोहा 4300-4800 रुपये क्विंटल।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.