Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Election Commission: दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड समेत 23 राज्यों में कब लागू होगा SIR? चुनाव आयोग ने ... India-UAE Relations: AI समिट के बहाने भारत-यूएई रिश्तों को नई रफ्तार, पीएम मोदी से मिले क्राउन प्रिं... Delhi Politics: दिल्ली की जनता को फिर याद आए अरविंद केजरीवाल! आम आदमी पार्टी ने बीजेपी सरकार की कार्... Bihar Politics: राज्यसभा की 5 सीटों के लिए बिछी सियासी बिसात, पांचवीं सीट के लिए ओवैसी (AIMIM) बनेंग... Atal Canteen: गरीबों को भरपेट भोजन देने का संकल्प! दिल्ली के कृष्णा नगर से 25 नई 'अटल कैंटीनों' का भ... Vaishno Devi to Shiv Khori: मां वैष्णो देवी से शिवखोड़ी की यात्रा हुई आसान, हेलीकॉप्टर से सिर्फ 20 म... Indian Army: LoC पर घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम, राजौरी में आतंकियों का मददगार गिरफ्तार; सेना का 'डबल... BJP Leader Threat: लॉरेंस गैंग का खौफ! बीजेपी नेता को दी विधायक से 2 करोड़ की रंगदारी वसूलने की सुपा... Bomb Threat: दिल्ली-NCR के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी! आज फिर आईं कई फेक कॉल्स, जांच एजेंसियों ... CAA Case: नागरिकता कानून पर सुप्रीम कोर्ट में 5 मई से शुरू होगी निर्णायक सुनवाई, 200 से ज्यादा याचिक...

राहुल गांधी का एमपी दौरा तय, जनसभा का होगा आयोजन, चुनावी साल में भरेंगे हुंकार

31

भोपाल। मध्य प्रदेश में चुनावी सरगर्मी अब बढ़ती जा रही है। क्योंकि विधान सभा चुनाव में अब दो महीने से भी कम का वक्त बचा है। वहीं बीते दिन बीजेपी अपनी 39 प्रत्याशियों की दूसरी सूची भी जारी कर दी है और दूसरी सूची जारी होते ही पूरे प्रदेश का चुनावी माहौल अपने पीक पर है।

तो वहीं चुनाव को देखते ही सभी पार्टियां एड़ी-चोटी का चोर लगा रहीं हैं तो, संबंधित पार्टियों के नेता प्रदेश का ताबड़तोड़ दौरा कर रहे हैं। जिसके साथ ही आगामी 30 सितंबर को वायनाड सांसद और कांग्रेस नेता राहुल गांधी का मध्य प्रदेश दौरा तय हो गया है।

जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस नेता राहुल गांधी 30 सितंबर को शाजापुर के कालापीपल का दौरा करने वाले हैं राहुल का ये दौरा एमपी विधानसभा 2023 का पहला दौरा होगा। बता दें कि कालापीपल क्षेत्र कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी का क्षेत्र है। इससे पहले राहुल गांधी का शहडोल दौरा होना था मगर अब वो रद्द हो गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.