Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Namo Bharat Train: अब दिल्ली से मेरठ सिर्फ 55 मिनट में, सराय काले खां से मोदीपुरम तक दौड़ने को तैयार... Anant Bhaskar Murder Case: आंध्र प्रदेश के पूर्व MLC अनंत भास्कर पर हत्या का मामला: सुप्रीम कोर्ट ने... सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख: बंगाल में न्यायिक नियुक्तियों पर जारी खींचतान पर SC का बड़ा फैसला, अधिकारिय... बड़ी खबर: क्या बाबरी के नाम पर बन सकती है नई मस्जिद? सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता को दिया झटका, सुनव... Greater Noida News: रयान इंटरनेशनल स्कूल में एक घंटे तक बाथरूम में बंद रही मासूम छात्रा, परिजनों ने ... भगवान को लिखा 'जॉब लेटर': छात्र ने मांगी 20 लाख के पैकेज वाली नौकरी, बदले में भगवान को दिया ये अनोखा... चुगली की तो कटेगी जेब! अब इधर-उधर की बातें की तो देना होगा भारी जुर्माना, जानें इस अनोखे फैसले के पी... Bihar Assembly News: 'ब्राह्मण' शब्द पर बिहार विधानसभा में हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा बोले- "मै... Rahul Gandhi Sultanpur Visit: सुल्तानपुर में फिर मोची रामचेत की दुकान पर रुके राहुल गांधी, बेटी के इ... AAP Attacks Opponents: महिलाओं को 2500 रुपये, प्रदूषण और युवा; आप ने 15 सवालों के जरिए सरकार को घेरा

51 कुंडीय सतचंडी महायज्ञ 15 से, किया गया झंडा पूजा

41
पथरिया । नगर में 51 कुंडीय सत चंडी महायज्ञ की तैयारी शुरू होने के साथ ही राधा अष्टमी के अवसर पर झंडा पूजन किया।

राष्ट्रीय संत रामगोपाल तिवारी के सानिध्य में प़ं जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 15 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक महायज्ञ एवं शिव पुराण कथा का आयोजन किया गया है। इसी क्रम में भूमिपूजन एवं झंडा पूजन के कार्यक्रम में महामाया मंदिर से विधि-विधान से पूजा कर रामायण मंडली, कर्मा नृत्य, बाजे गाजे के साथ महामाया मंदिर चोरभट्टी में पूजन किया गया। इसके बाद स्थानीय मंदिरों की पूजन करते हुए शोभायात्रा के रूप में यज्ञ स्थल तक पहुंचे। अतिथियों ने झंडा स्थापित कर पूजन किया। संत तिवारी ने बताया कि आयोजन में आसपास के क्षेत्र के लोग हवन करना चाहते हैं वे समिति से संपर्क कर सकते हैं।

कार्यक्रम में पंचमुखी रुद्राक्ष का वितरण किया जाना है। कार्यक्रम में भगवान की विभिन्न लीलाएं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर नगर पंचायत के अध्यक्ष ग्वालदास आनंत, कांग्रेस के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष घनश्याम वर्मा, पूर्व नपं अध्यक्ष जसपाल सिंह, बीएल परिहार, गणेश सोनी, गुरमीत बग्गा, मेलाराम, शीतल द्विवेदी, सभापति संपत जायसवाल, पार्षद धर्मेंद्र श्रीवास, गोपाल, पूर्व पार्षद राजू यादव, केके देवांगन, सुमित, हीरा सोनी, रमेश साहू, राजकुमार यादव, होलीराम, ज्वाला केशरवानी, पूर्व पार्षद ओमु दीवान, रघु वैष्णव, तुलसी सोनवानी, रवि राठौर, प्रकाश साहू रामकुमार वर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.