Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

समाजिक चेतना और राष्ट्र के विकास के लिए राष्ट्रीय सेवा आवश्यक : काशी

36
पथरिया। शासकीय निरंजन केशरवानी महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा एनएसएस स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। स्वयंसेवकों को मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उत्कृष्ठ स्वयंसेवकों को प्रमाणपत्र देकर सम्मनित किया गया।

सर्वप्रथम में स्वयंसेवक अंजली, अनिता, श्वेता, निशा, ऐश्वर्या एवं साथियों द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना का लक्ष्य गीत, उठे समाज के लिए उठे, जगे स्वराष्ट्र के लिए जगे प्रस्तुत किया गया। प्राचार्य एवं संरक्षक प्रो. बीएल काशी ने बताया कि युवा किसी भी राष्ट्र के विकास का आइना होते हैं। अनुशासन युवाओं का आभूषण है। राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं को संस्कारित करने का उपक्रम है।

राष्ट्र्रीय सेवा योजना का मूल लक्ष्य समाज सेवा के माध्यम से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का विकास करना है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि प्रो. एके पांडेय ने अपने उद्बोधन में युवाओं से आह्वान किया कि वे जिस समाज में काम करते हैं, उसकी आवश्यकताओं का अनुभव करें, सेवा के कार्यों को मन लगाकर करें एवं शिक्षा के साथ साथ व्यवहारिक ज्ञान भी अर्जित करें। राजनीतिशास्त्र विभाग के डा. जेके द्विवेदी ने स्वयंसेवकों की भूमिका एवं कर्तव्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि एनएसएस का आदर्श वाक्य है ‘मैं नहीं आप’ जो कि मानव सेवा एवं युवा प्रेरणा के स्त्रोत स्वामी विवेकानन्द के आदर्शों पर चलना सिखाता है।

कार्यक्रम अधिकारी शितेष जैन ने आज भी हमारे समाज में अशिक्षा, अज्ञानता एवं कुरीतियों का बोलबाला है, ऐसी स्थिति में युवाओं का दायित्व है कि वे इन्हें दूर करने में अपना योगदान दें। उन्होंने स्वयंसेवकों के द्वारा किये गए विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम तथा राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की उपलब्धियों की जानकारी प्रदान की तथा स्वयंसेवकों से लक्ष्य, आचरण और अनुशासन में संतुलन बनाए रखते हुए स्थापना दिवस को संकल्प दिवस के रूप में मनाने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन राजनीतिशास्त्र विभाग की गरिमा देव पुजारी ने किया। वरिष्ठ स्वयंसेवक मोहन वैष्णव एवं अंजली गुप्ता ने राष्ट्रीय सेवा योजना के अपने अनुभव साझा किये। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक, कर्मचारी एवं स्वयं सेवकों की सक्रिय सहभागिता रही।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.