Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन... Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में ... IIT Bombay Student Suicide: परीक्षा केंद्र का CCTV फुटेज आया सामने; साहिल वाकोडे मामले में बड़ा खुला... Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला 'नेशनल एफिशिएंस... Jashpur News: जशपुर पुलिस की मिसाल! दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र को मिला आरक्षक पद का नियु... Korba Crime News: जमीन विवाद में बुजुर्ग चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; अगले ही दिन पत्थर से कुचलकर ... Balod Electricity News: बिना सूचना कट रहे पंचायत कनेक्शन; बालोद में बारिश के बीच सरपंच संघ का बड़ा प...

समुदाय विशेष के युवक ने लिव इन में रखा, बच्चा पैदा होने पर छोड़ा, महिला ने SP आफिस के सामने काटी नस

57
शिवपुरी। नरवर कस्बे में रहने वाली एक महिला ने सोमवार की दोपहर प्रेमी की बेवफाई से खफा होकर पुलिस से इंसाफ की मांग करते हुए एसपी आफिस पर हाथ काट लिया। महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया है। महिला का आरोप है कि उसे एक मुस्लिम युवक ने प्यार का झांसा दिया। उसने लिव इन में रखा और फिर बच्चा पैदा करने के बाद अपनाने से इंकार कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की दोपहर महिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची और उसने अपना हाथ काट लिया। महिला के पुलिस अधीक्षक कार्यालय में हाथ काटने की घटना से हड़कंप की स्थिति बन गई। आनन-फानन में कोतवाली से महिला पुलिस बुलाकर महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया है।

शादीशुदा युवक ने प्रेमजाल में फंसाया

जिला अस्पताल में महिला ने मीडिया के सामने बताया कि वह डबरा की रहने वाली महिला है। महिला के अनुसार नरवर निवासी टीपू खान नाम के शादीशुदा युवक ने करीब आठ साल पहले प्यार के जाल में फंसाया। उससे शादी करने की बात कहकर उसे अपने साथ नरवर ले आया। बकौल पीड़िता टीपू खान ने नरवर में उसे किराए के मकान में लिव-इन-रिलेशनशिप में रखा। उसके साथ संबंध बनाये और बच्चा पैदा करने के बाद ठुकरा दिया। अब वह न तो बच्चे को अपना रहा है और न ही उसे।

सुबह से महिला ने कुछ नहीं खाया

महिला ने बताया कि टीपू खान की बेवफाई के कारण वह दाने-दाने को मोहताज हो गई है। हालात यह है कि आज उसके बच्चे ने और उसने कुछ भी नहीं खाया है। अब उसे चक्कर आ रहे हैं। वह चाहती है पुलिस टीपू खान पर कार्रवाई करे।

मेरे बेटे को मार सकता है टीपू

महिला का कहना है कि पूर्व में उसने आरोपित के खिलाफ पुलिस को शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ 376 का प्रकरण कायम किया था, लेकिन आरोपित ने उसे व उसके मासूम बेटे को जान से मारने की धमकी दी व राजीनामा करवा लिया था। अब वह एक बार फिर जब बेटे के हक के लिए मांग कर रही है, तो टीपू और उसके स्वजन उसे धमका रहे हैं।

महिला ने बताया कि टीपू और उसके स्वजन उसकी और उसके बेटे की हत्या कर सकते हैं। फिर किसी अन्य तरीके से उसे और उसके बेटे को मरवा सकते हैं। अगर वह या उसका बेटा किसी भी तरह से मरता है, तो उसके लिए टीपू खान व उसके स्वजन ही पूरी तरह से जिम्मेदार होंगे। ॉ

घायल अवस्था में बैठी मिली महिला

हमको कंट्रोल रूम ने सूचना दी थी कि एक महिला ने अपना हाथ काट लिया है। फिलहाल वह रो रही है। उसका इलाज करवाया है। महिला जैसे ही बयान देने की स्थिति में आएगी। हम उसके बयान लेंगे और उसके बाद नियमानुसार कार्रवाई करेंगे। महिला हमें रक्षित निरीक्षक केंद्र में घायल अवस्था में बैठी हुई मिली थी।

सोनिया सिंह, एसआइ कोतवाली

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.