Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
वैशाली में पुश्तैनी जमीन विवाद के बाद खौफनाक कदम: एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जहर खाने से मौत आगरा में मैथ्स टीचर हत्याकांड का खुलासा, पूर्व छात्रा को ब्लैकमेल करने पर छात्र ने की थी हत्या उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले बीजेपी का बड़ा प्लान: नवंबर के अंत से यूपी दौरे पर आ सकते हैं गृह मंत्री ... रांची की होटवार जेल में विचाराधीन कैदी के साथ अमानवीयता, जबरन नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक कुकर्म— जे... शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 600 अंक टूटा, निवेशकों को शुरुआती मिनटों में ही लाखों करोड़ का ... पुराना स्मार्टफोन चलाने में हो गया है स्लो? जानिए फोन के धीमा होने की असली वजह और सुधारने के आसान तर... भारत के खिलाफ टिम साइफर्ट ने रचा इतिहास, वनडे क्रिकेट में 27 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग से जुड़े विवाद से चीन की बढ़ी मुश्किलें, एआई चिप्स की सप्लाई पर मंडराया... पुणे में सीएनजी और पीएनजी के दाम बढ़े: सीएनजी 99 रुपए किलो पहुंची, घरेलू गैस भी हुई महंगी दिल्ली-बिहार छठ पूजा विशेष बस सेवा शुरू, किराए में भारी छूट— रेलवे ने भी चलाईं स्पेशल ट्रेनें

इंडिया स्मार्ट सिटी कॉन्क्लेव के कार्यक्रम में शामिल होंगी राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू, सुरक्षा के लिए लगाए गए 500 से ज्यादा पुलिस जवान

72

इंदौर के ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया जा रहे इंडिया स्मार्ट सिटी कॉन्क्लेव में सम्मिलित होने के लिए देश की राष्ट्रपति महामहिम द्रोपति मुर्मू 27 सितंबर को इंदौर आएंगी। उनके इंदौर में विधिवत कार्यक्रम के लिए 3 घंटे का समय रिजर्व किया गया है। एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम स्थल तक राष्ट्रपति की सुरक्षा को लेकर 500 से ज्यादा पुलिस जवान सुरक्षा में लगाए गए हैं। तो वहीं चार आईपीएस अधिकारी उनके यूनिट के साथ इंदौर बुलाए गए हैं।

दरअसल स्मार्ट सिटी कॉन्क्लेव के तहत पूरे देश भर से स्मार्ट सिटी के अंतर्गत होने वाले बेहतर काम और रैंकिंग लाने वाले शहरों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने हाथों से सम्मानित करेगी और इंदौर शहर को इस कार्यक्रम की मेजबानी करने का मौका मिला है। यह कार्यक्रम 26 से 27 सितंबर को इंदौर के ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में राज्यपाल मंगू भाई पटेल, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित भारतवर्ष के 100 शहरों के महापौर कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.