Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Muslim Personal Law: शरिया कानून के नियमों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार को नो... Bihar Mukhyamantri Mahila Rozgar Yojana: अब किश्तों में मिलेंगे 2 लाख रुपये, जानें क्या हैं नई शर्ते... Gurugram News: गुरुग्राम जा रही बैंककर्मी महिला की संदिग्ध मौत, 5 महीने पहले हुई थी शादी; पति ने पुल... Bajrang Punia News: बजरंग पूनिया ने हरियाणा सरकार को घेरा, बोले- घोषणा के बाद भी नहीं बना स्टेडियम Sohna-Tawru Rally: विकसित सोहना-तावडू महारैली में धर्मेंद्र तंवर ने किया मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत Haryana Crime: महिला बैंककर्मी की हत्या का खुलासा, पति ही निकला कातिल, शक के चलते दी दर्दनाक मौत Faridabad News: फरीदाबाद में DTP का भारी एक्शन, अवैध बैंक्विट हॉल और गेम जोन पर चला 'पीला पंजा' Faridabad News: फरीदाबाद की केमिकल फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 48 से ज्यादा लोग झुलसे लुधियाना में एसिड Attack, महिला पर युवक ने फैंका तेजाब, चीखों से गूंजा इलाका! Punjab Drug Menace: सरेआम चिट्टे का खेल! इंजेक्शन लगाते युवकों का वीडियो वायरल, दावों की खुली पोल

राजस्थान में बोले पीएम मोदी- जहां सरेआम गला काटने की घटनाएं हो, वहां कोई कैसे निवेश करेगा?

12

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को राजस्थान के दौरे पर रहे। प्रधानमंत्री ने प्रदेश की राजधानी जयपुर के पास एक बड़ी जनसभा को संबोधित किया। पीएम ने कहा कि राजस्थान में निवेश बढ़े, यहां नए कारखाने लगाए जाएं, नई फैक्ट्रियां लगें, यह बहुत जरूरी है। लेकिन जहां कदम-कदम पर भ्रष्टाचार हो, जहां पर लाल डायरी में काली करतूतें लिखी हों, जहां पर कोई कट और कमीशन में व्यस्त हो गए हों, वहां पर कौन अपना पैसा लगाना चाहेगा? प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि जहां पर सरेआम गला काटने की घटनाएं हो रही हैं और सरकार मजबूर हो, वहां कोई कैसे निवेश करेगा?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जनसभा में कहा कि राजस्थान की जनता ने कांग्रेस की सरकार से मुक्ति पाने के लिए बिगुल बजा दिया है। पिछले 5 साल में कांग्रेस ने राजस्थान में जिस तरीके से सरकार चलाई उससे तो इन्हें जीरो नंबर मिलना चाहिए। अशोक गहलोत की सरकार ने राजस्थान के युवाओं के 5 साल को बर्बाद कर दिया। अब यहां की जनता ने मन बना लिया है कि कांग्रेस की इस सरकार को बदलकर भाजपा की सरकार को वापस लाना है।

पीएम ने राजस्थान की जनता को किया नमन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जनसभा में सबसे पहले राजस्थान की जनता को नमन किया। पीएम ने कहा कि गुलाबी नगरी में हुए सत्कार से मैं अभिभूत हूं, आप सभी को नमन करता हूं। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की आज जन्म जयंती भी है। इसी के साथ भैरोसिंह शेखावत का शताब्दी वर्ष भी है। हम उन्हीं की प्रेरणा से निरंतर आगे बढ़ते जा रहे हैं

प्रधानमंत्री का महिला मोर्चा ने किया स्वागत

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकार्ताओं ने जयपुर में रैली स्थल पर स्वागत किया। सभी ने केंद्र सरकार द्वारा महिला आरक्षण विधेयक पारित होने को लेकर खुशी जताई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.