Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Train Diversion List: साहिबाबाद यार्ड में निर्माण कार्य के कारण बलरामपुर-ग्वालियर एक्सप्रेस बदले मार... MP High Court Update: शिकायत के 10 घंटे बाद मौके पर पहुंची पुलिस, इंदौर में ध्वनि नियंत्रण कानूनों क... Rain Alert in India: मानसून की विदाई के बाद बदले मौसम के तेवर, जानिए अपने राज्य में अगले कुछ दिनों क... Congress Election Result: अभिषेक चौधरी को मिले सबसे ज्यादा 6.15 लाख वोट, राजस्थान यूथ कांग्रेस अध्यक... Rajasthan Kinnar House Theft: पुरानी रंजिश की आशंका के तहत पुलिस कर रही जांच, अज्ञात आरोपियों की तला... Chimur Ashramshala Controversy: डैंड्रफ की समस्या के नाम पर छात्रों के साथ अजीब सलूक, वायरल तस्वीरों... BJP vs Shinde Sena: नागपुर में बीजेपी के सामने बागी पूर्व विधायक की चुनौती, सीटों के बंटवारे के बाद ... Ulhasnagar Mahayuti Crisis: महाराष्ट्र में महायुति में पड़ी फूट! बीजेपी ने शिंदे सेना से अलग होने का... CM Vishnu Deo Sai Singapore Visit: छत्तीसगढ़-सिंगापुर साझेदारी से खुलेंगे विकास के नए रास्ते, ग्रीन ... Chhattisgarh PMAY Success: छत्तीसगढ़ में बिना सरकारी खर्च के मिली 25,413 आवासों के लिए जमीन, केंद्र ...

मानसिक रूप से विक्षिप्त युवती से दुष्कर्म, पिता के शव के साथ तीन दिनों तक घर में रही

57

छिंदवाड़ा। परासिया के शिवपुरी थाना क्षेत्र के झुर्रे में मानसिक विक्षिप्त युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती अपने पिता के शव के साथ तीन दिनों तक घर में रही। पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकालकर अंत्येष्टि की। इधर युवती को अकेली देखकर मोहल्ले के ही दो युवकों ने युवती के साथ दुष्कर्म की वारदात कर दी।

दो आरोपित गिरफ्तार

पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। यहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। थाना क्षेत्र के झुर्रे में युवती निवास करती है। मानसिक विक्षिप्त होने से वह कोई बात समझ नहीं पाती। न बोल पाती है न कुछ कह समझ सकती है।

पिता के साथ रहती थी युवती

युवती अपने पिता के साथ रहती थी। उसके पिता का निधन हुआ। वह तीन दिनों तक लाश के साथ रही। पड़ोसियों को जब बदबू आई तो दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला गया। घर से शव निकालने, अंत्येष्टि करने के पूरे घटनाक्रम में मोहल्ले के दो युवक संजय कवरेती और राहुल सरेयाम शामिल थे। उन्होंने देख लिया था कि युवती घर में अकेली है।

यह था घटनाक्रम

आरोपित संजय कवरेती और राहुल सरेयाम युवती के घर में घुस गए। उसके साथ दुराचार किया। मामले की सूचना पुलिस को लगी। पुलिस ने दोनो आरोपितों को पकडकर मेडिकल कराकर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने दोनों को जेल भेज दिया। इस संवेदनशील मामले में थाना प्रभारी मुकेश डोंगरे ने तत्परता से काम किया। एक ही दिन में आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया।

उनके साथ थाने के एएसआई, प्रधान आरक्षक और आरक्षक ने आरोपितों को पकड़ने में सहयोग किया। एक मानसिक विक्षिप्त युवती के पिता का निधन होने पर अकेले होने पर उसका सहयोग करने की जगह युवकों ने उसकी अस्मत लूट ली।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.