Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

वंदेभारत को लेकर CM बघेल का तंज, PM जिसे हरी झंडी दिखा रहे, यात्री उनमें नहीं, पैसेंजर ट्रेनों में करते हैं सफर, वो हो रहे बंद

45

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को एक साथ नौ वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। इस पर छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त की है। उन्‍होंने मीडिया से बातचीत में कहा, रेल मंत्री के पास कोई काम नहीं है। उन्हें तभी भेजा जाता है जब कोई दुर्घटना होती है। पीएम हरी झंडी दिखाने आते हैं। यात्री उन ट्रेनों का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं, क्योंकि किराया अधिक है।

सीएम बोले, जो यात्री ट्रेन हैं जिसमें पैसेंजर सफर करते हैं, वो लगातार बंद हो रहे हैं। इसपर प्रधानमंत्री कुछ नहीं बोल रहे हैं। छत्‍तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आंदोलन भी किया। उसके बाद भी हालात में कोई सुधार नहीं हो रहा है। सीएम बघेल ने तंज कसते हुए कहा, प्रधानमंत्री रेलवे गलियारों का उद्घाटन कर रहे हैं, लेकिन यह यात्रियों के लिए नहीं है, बल्कि कोयला गिराने के लिए है।

— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) September 24, 2023

मुख्यमंत्री बघेल ने रमन सिंह की सरकार में राज्य को ओडीएफ घोषित करने पर सवाल उठाते हुए शौचालय निर्माण में 1500 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप लगाया है। सीएम बघेल ने कहा, एनएफएचएस रिपोर्ट के अनुसार, शहरी क्षेत्र में केवल 88 प्रतिशत लोग शौचालय का उपयोग करते हैं और ग्रामीण क्षेत्रों में 73.5 प्रतिशत लोग शौचालय का उपयोग करते हैं। औसतन, केवल 76.8 प्रतिशत लोग शौचालय का उपयोग कर रहे हैं। यह यानी 23 प्रतिशत लोग इसका उपयोग नहीं कर रहे हैं।

मुख्‍यमंत्री ने कहा, छत्‍तीसगढ़ को ओडीएफ और ओडीएफ+ घोषित किया जा चुका है, लेकिन आंकड़ों के मुताबिक, 16 लाख परिवार अभी भी शौचालय का उपयोग नहीं कर रहे हैं। रमन सिंह की सरकार में राज्य को ओडीएफ घोषित किया गया था। यह (विसंगति) से पता चलता है कि शौचालय निर्माण में 1500 करोड़ रुपये का घोटाला किया गया है। लेकिन कोई जांच नहीं हो रही है। इसकी भी ईडी या आईटी से जांच होनी चाहिए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.