Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो... चुनाव प्रक्रिया पर फिर उठे गंभीर सवाल: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की चिट्ठी से मचा सियासी ... BJP State Incharges Meeting: बीजेपी मुख्यालय में 4 घंटे चली मैराथन बैठक, नितिन नबीन ने प्रभारियों को... Smriti Irani on Congress: हार की बौखलाहट में चुनाव आयोग पर हमला कर रही कांग्रेस, स्मृति ईरानी का तीख... Delhi Police Drug Bust: लेडी डॉन पार्वती के घर से सोना, नकदी और 4 संपत्तियों के कागजात जब्त; अंतरराज... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में रूह कंपाने वाली साजिश, 5,053 पन्नों की चार्जशीट में 'डेथ कैप मशर... Agra-Lucknow Expressway Accident: फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, इटावा DFO विकास नायक और उनके ड्राइव... Former IAS Divya Mittal: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बिना किसी दल के बनाएंगी अपना...

सनातन पर रामभद्राचार्य की दो टूक…! NDA-INDIA नहीं बल्कि इन दो मुद्दों पर होगा अगला चुनाव, उदयनिधि को लेकर कही ये बात

46

छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश के जिला और कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा की चौरई में राम कथा करने पहुंचे प्रख्यात कथा वाचक स्वामी रामभद्राचार्य ने सनातन धर्म पर दिए गए स्टालिन के विवाद को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के बेटे उदय निधि स्टालिन ने सनातन धर्म को बीमारी बताया है। उसका मिटिया मेट हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि जो सनातन धर्म का विरोध करेगा उसका सर्वनाश हो जाएगा। स्वामी रामभद्राचार्य ने स्टालिन का बयान को लेकर विपक्ष तंज कसा। स्वामी रामभद्राचार्य ने कहा कि मैं कमलनाथ को बहुत प्रेम करता हूं। वह हनुमान भक्त थे। मुझे पीड़ा हुई कि वह एक बात बोल देते कि उदयनिधि को ऐसा बयान नहीं देना चाहिए था, तो मुझे बहुत संतोष होता। अगले चुनाव को बताया धर्म अधर्म की लड़ाई स्वामी रामभद्राचार्य ने आने वाले चुनाव को धर्म-अधर्म की लड़ाई करार दिया।

उन्होंने कहा कि आने वाला जो चुनाव है, वह एनडीए और इंडिया गठबंधन का नहीं है। मोदी और सोनिया गांधी का नहीं है। यह चुनाव कमलनाथ और शिवराज का भी नहीं है। अगला चुनाव धर्म और अधर्म की लड़ाई है। धारा 370 हटाकर मोदी ने कर दिया कमाल स्वामी रामभद्राचार्य ने छिंदवाड़ा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि एक ऐसा समय था जब कोई नहीं सोचता था कि कश्मीर से धारा 370 हट पाएगी। विदेश जाना सरल था लेकिन कश्मीर जाना काफी कठिन था। प्रधानमंत्री मोदी को जनता का आशीर्वाद मिला और यह संभव हो गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.