Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Maihar Golamath Temple: मैहर का वो अनोखा मंदिर जहाँ नहीं है एक भी जोड़, महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्ध... Viral Wedding: सोशल मीडिया पर परवान चढ़ा प्यार, 3.8 फीट की दुल्हन और 4.2 फीट के दूल्हे की बनी 'परफेक्... Mahashivratri 2026: दूल्हा बनकर निकले पातालेश्वर महादेव, माता पार्वती संग रचाया ब्याह; बारात में जमक... Indian Currency Update: अब भारतीय सिक्के पर दिखेगी 'वंदे भारत' ट्रेन, सरकार ने जारी किया 100 रुपये क... Mahakaleshwar Temple Decoration: 4 देशों के फूलों से महका महाकाल का दरबार, बेंगलुरु के 200 कलाकारों ... Ujjain Mahakal Darshan: महाशिवरात्रि पर 44 घंटे खुले रहेंगे बाबा महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा अद... Indian Navy Rescue: भारतीय नौसेना ने बीच समंदर में जापानी नाविक को किया एयरलिफ्ट, 200 किमी दूर से ऐस... Delhi EOL Vehicle News: दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर 'सर्जिकल स्ट्राइक', अब बिना नोटिस सीधे स्क्रैप... UP Politics: पूर्व मंत्री अनीस खान समेत 100 से ज्यादा दिग्गज आज थामेंगे सपा का दामन, अखिलेश यादव की ... Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में रिश्तों का कत्ल, ढाई साल की बेटी से अश्लील हरकत करते पिता को मां...

कल राजधानी आएंगे पीएम मोदी, बीजेपी के कार्यकर्ता महाकुंभ को करेंगे संबोधित

17

 भोपाल। विधानसभा चुनाव के कुछ ही महीने रह गए हैं। पार्टियों ने सत्ता जमाने के लिए अपना पासा फेंकना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में कल 25 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्यप्रदेश की राजधानी आएंगे। भोपाल के जंबूरी मैदान में बीजेपी का कार्यकर्ता महाकुंभ आयोजित होगा। पीएम मोदी कार्यकर्ता महाकुंभ को संबोधित करेंगे।

मोदी के स्वागत में सजी राजधानी

कार्यकर्ता महाकुंभ में प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत के लिए राजधानी सजी है। कार्यकर्ताओं के साथ दिग्गजों ने भी बीजेपी के झंडा लगाया है। भोपाल में तीन कैबिनेट मंत्री प्रधानमंत्री की अगवानी करेंगे। पीएम की अगवानी गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, भूपेंद्र सिंह, और विश्वास सारंग करेंगे। पीएम मोदी कार्यकर्ताओं को चुनाव के चुनिंदा मुद्दे बताएंगे। महाकुंभ में 10 लाख से अधिक कार्यकर्ताओं के जुटने दावा किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी करेंगे संबोधित

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं का विशाल महाकुंभ का आयोजन हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इस महाकुंभ में भाजपा ने 10 लाख कार्यकर्ताओं को जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए विधायक सांसद जिलाध्यक्ष और सभी अन्य नेताओं को टारगेट दिया गया है।

कार्यकर्ता महाकुंभ में प्रत्येक जिले के हर एक मंडल से भाजपा के कार्यकर्ताओं को लेकर आना है। कार्यकर्ता महाकुंभ की सामग्री प्रत्येक मण्डल में भिजवाई गई है। विभिन्न समितियों का गठन कर कार्यकर्ताओं को कार्यभार सौंपा गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.