Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bhiwadi Factory Blast: भिवाड़ी में कपड़े की फैक्ट्री में चल रहा था पटाखों का अवैध काम, धमाके में 7 क... Crime News: शादी की बात करने पहुंचे बॉयफ्रेंड पर भाइयों का खौफनाक हमला, ब्लेड से रेता गला; लगे 18 टा... MP Congress Recruitment: मध्य प्रदेश कांग्रेस में प्रवक्ताओं की भर्ती, 'टैलेंट हंट' के जरिए मिलेगी न... Jodhpur Sadhvi Prem Baisa Case: साध्वी प्रेम बाईसा की मौत मामले में 20 दिन बाद FIR दर्ज, कंपाउंडर पर... Delhi Zoo Animal Adoption: अब आप भी गोद ले सकते हैं बाघ और हिरण, दिल्ली चिड़ियाघर ने जारी की जानवरों... Weather Update 2026: दिल्ली में अगले 24 घंटे में बारिश का 'Yellow Alert', पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर... Falgun Amavasya 2026: फाल्गुन अमावस्या पर पितरों को कैसे करें प्रसन्न? राशि अनुसार दान से चमक जाएगी ... झांसी में खौफनाक वारदात: होटल मैनेजर को बेल्टों से 40 बार बेरहमी से पीटा, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान! 'कुर्सी के लायक नहीं राहुल गांधी...' नवजोत कौर सिद्धू का कांग्रेस नेतृत्व पर तीखा हमला, लगाए गंभीर आ... Surya Grahan 2026: साल का पहला सूर्य ग्रहण, इन 4 राशियों के लिए होगा बेहद भारी, जानें शुभ-अशुभ फल

‘KGF 2’ का रिकॉर्ड तोड़ने वाली है शाहरुख की ‘जवान’, गुरुवार को किया शानदार कलेक्शन

20

शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही है। फिल्म कमाई के मामले में काफी आगे निकल चुकी है। शाहरुख खान और नयनतारा स्टारर यह फिल्म 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने सिर्फ 15 दिनों के अंदर ही सुपरहिट फिल्म ‘गदर 2’ और ‘दंगल’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बुधवार तक फिल्म ने 900 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। हालांकि, अब फिल्म की कमाई थोड़ी धीमी पड़ गई है, लेकिन वर्ल्डवाइड ‘जवान’ का कलेक्शन हैरान कर देने वाला है। ‘जवान’ ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन के साथ ही साउथ की सुपरहिट फिल्म को पीछे छोड़ दिया है।

‘केजीएफ 2’ का तोड़ा रिकॉर्ड

‘जवान’ फिल्म शाहरुख खान की साल 2023 की दूसरी ब्लॉकबस्टर फिल्म है, जो 1000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली है। इससे पहले शाहरुख की ही फिल्म ‘पठान’ ने वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ का बिजनेस किया था। ‘पठान’ के मुकाबले जवान फिल्म ज्यादा तेज कमाई कर रही है। सैनलिक डाॅट काॅम की रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘जवान’ ने 15 दिनों के अंदर ही दुनियाभर में 922 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। उम्मीद की जा रही है कि फिल्म 1000 करोड़ का आंकड़ा वीकेंड पर पार कर जाएगी। सलमान खान, आमिर खान और सनी देओल की फिल्म का भी ‘जवान’ रिकॉर्ड ब्रेक कर चुकी है।

जल्द ही टूटेगा ‘पठान’ का रिकॉर्ड

अब जल्द ही शाहरुख अपनी ही फिल्म ‘पठान’ का रिकॉर्ड तोड़ने वाले हैं। इसी के साथ ‘जवान’ फिल्म सबसे ज्यादा कमाई करने वाली इंडियन फिल्म बन जाएगी। शाहरुख की ये फिल्म यश की ‘केजीएफ 2’ जल्द ही पीछे छोड़ देगी। ‘केजीएफ 2’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन लगभग 1100 करोड़ के आसपास रहा है। इतना ही नहीं, ये भी चांसेस है कि जवान फिल्म एस एस राजामौली की फिल्म ‘RRR’ का भी वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड तोड़ सकती है। ये देखना अब दिलचस्प होगा कि शाहरुख खान की ‘जवान’ बॉक्स ऑफिस पर कहां तक जाती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.