Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bihar Crime News: कैमूर में जमीन के पैसों के विवाद में जिंदा जलाए गए फौजी की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ... Gaya Pitru Paksha Mela 2026: गया में ऑनलाइन पिंडदान और टूरिज्म पैकेज पर विवाद, पंडा समाज ने जताई कड़... Nashik Illegal Tree Felling: नासिक में विज्ञापन बोर्ड के लिए काटे गए 50 से ज्यादा पेड़, विज्ञापन कंप... Ashirwad Ka Diya Campaign: पीएम मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी से लेकर कोलकाता तक जलाए गए दीये, सीएम योग... Kurnool Ganesh Visarjan News: गणपति बप्पा को वापस मांगते हुए रोता दिखा बच्चा, वीडियो सोशल मीडिया पर ... Syrian Politics Update: बशर अल-असद के जाने के बाद नई संसद का ऐतिहासिक कदम; काउंटर-टेररिज्म कोर्ट को ... Japan Bear Crisis: जापान में क्यों बढ़ रहा है भालुओं का खतरा? सरकार ने उठाया बड़ा प्रशासनिक कदम US Russia Sanctions Bill: अमेरिका के नए प्रतिबंध बिल पर भड़का रूस; क्रेमलिन बोला- यूक्रेन शांति वार्... Shergarh Mathura News: हाईटेंशन लाइन से छुआ बोरिंग का पाइप, करंट लगने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत और... DM Avinash Singh Action in Bareilly: राजस्व वसूली में गबन पर गाज, मीरगंज और फरीदपुर तहसील में प्रशास...

जो बोल-सुन नहीं सकते अब सीख रहे हैं इशारों की भाषा

40

ग्वालियर। जो बोल-सुन नहीं पाते हैं अब वो भी संवाद कर सकेगे, अब वो इशारों की भाषा में बात करेंगे। इशारों की भाषा यानि सांकेतिक भाषा या साइन लैंग्वेज, एक एेसी भाषा जो किसी ऐसे व्यक्ति जो बोल या सुन नहीं सकता है उसके साथ संवाद के समय काम आती है। हाथों के मूव और चेहरे के हाव भाव से मिल जुल कर तैयार हुई साइन लैंग्वेज अब शहर में ऐसे विशेष बच्चों को सिखाई जा रही है जो बोल सुन नहीं पाते हैं। शहर के स्मार्ट सिटी आफिस में एक एनजीओ च्दिव्य दृष्टि एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटीज् के द्वारा एक स्कूल चलाया जा रहा है, जो पिछले 8 साल से ऐसे विशेष बच्चों को शिक्षा देने का काम कर रहा है जो कहीं न कहीं सुनने, बोलने या देखने में सक्षम नहीं है। इस स्कूल के विशेष शिक्षक अंकुश गुप्ता से बात कर नईदुनिया ने जाना कि साइन लैंग्वेज के माध्यम से छात्रों को शिक्षा देना किस प्रकार का अनुभव देने वाला होता है , साथ ही किन किन समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

66 बच्चों को पढ़ाते हैं 5 शिक्षक

यह स्कूल कक्षा 12वीं तक संचालित होता है। यहां यूपी, एमपी और राजस्थान के कुल 66 विशेष छात्र पढ़ाई कर रहे हैं। इसमें विशेष बच्चों को पढ़ाने का जिम्मा 5 विशेष शिक्षकों का है। यह शिक्षक पिछले कई वर्षों से इन विशेष छात्रों को न सिर्फ पढ़ा रहे हैं बल्कि उन्हें सफलता के साथ शिक्षित भी कर रहे हैं। हाथों और फेस के एक्सप्रेशन की सहायता से पहले बच्चों काे समझाने का प्रयास किया जाता है और फिर जब वह एक बार साइन लैंग्वेज से परिचित हो जाते है तब इसी साइन लैंग्वेज की सहायता से उन्हें संबंधित कक्षा के लिए शिक्षित किया जाता है।

समावेशी शिक्षा विशेष ध्यान

स्मार्ट सिटी में चल रही इन विशेष कक्षाओ में समावेशी शिक्षा के आधार पर छात्रों को शिक्षित किया जाता है। जिसमें इन विशेष छात्रों को सामान्य छात्रों के बीच में बिठा कर ही पढ़ाया जाता है। इसके उद्देश्य की बात करें तो इस शिक्षा प्रणाली से विशेष बच्चों के माहौल में बदलाव होगा साथ ही सामान्य बच्चों के मन में दिव्यांग बच्चों के लिए किसी भी प्रकार की हीन भावना नहीं पनपेगी। पुलिस भी सीख रही साइन लैंग्वेज: पुलिस थानों में भी कई बार मूक बधिर पीडित आते हैं। जिसने संवाद करने में पुलिसकर्मियों को काफी समस्या का सामना करना पड़ता है। संवाद में समस्या आती है तो फिर पुलिस को किसी न किसी साइन लैंग्वेज एक्सपर्ट को बुलाना पड़ता है। असल समस्या ताे तब होती है जब साइन लैंग्वेज का विशेषज्ञ नहीं मिलता और पुलिस पीडित की समस्या को नहीं समझ पाती है। इसका निराकरण करने के लिए पुलिस ने हाल ही में नई मुहीम शुरू की है जिसमें पुलिस खुद यह विशेष साइन लैंग्वेज सीख कर इस प्रकार के पीडितों से संवाद कर सकेगी।

शहर में आज भी सांकेतिक भाषा को लेकर जागरूकता नहीं है। जिससे मूक बधिर बच्चों का भविष्य खतरे में आ रहा है। शासन-प्रशासन को इस क्षेत्र में आगे आ कर सहायता करना चाहिए । साथ ही ऐसे बच्चों के परिजनाें को भी विशेष काउंसलिंग की आवश्यकता है।

अंकुश गुप्ता, सांकेतिक भाषा विशेषज्ञ एवं विशेष शिक्षक

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.