Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

भाजपा का विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन 25 को, बदलेरहेंगे कई मार्ग, पार्किंग का भी विशेष रहेगा इंतजाम

30

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के आने की संभावना है। कार्यक्रम स्थल पर आने वाले वाहनों का मार्ग एवं पार्किंग एवं आवश्यकतानुसार यातायात व्यवस्था में पर‍िवर्तन क‍िया गया है।

– जबलपुर की ओर से आने वाले- समस्त बस/ वाहन 11 मील, खजूरी कला जोड़ से बायें मुड़कर एसओएस रोड होकर जम्बूरी मैदान पार्किंग स्थल पर पहुंचेंगे।

वर्षा होने की स्थिति में कार्यक्रम में शामिल होने वाले वाहन यहां पार्क होंगे

– कार्यक्रम में इंदौर, उज्जैन की ओर से आने वाले- समस्त प्रकार के बस/ वाहन खजूरी सड़क, बकानिया डिपो होते हुए मुबारकपुर, लाम्बाखेड़ा, चौपड़ाकला, का उपयोग करते हुए पटेल नगर बायपास से सीएपीटी तक सड़क के किनारे वाहन पार्क करेंगे।

– कार्यक्रम में राजगढ़ (ब्यावरा), ग्वालियर, चम्बल की ओर से आने वाले- समस्त प्रकार के बस/ वाहन मुबारकपुर, लाम्बाखेड़ा, चौपड़ा कला का उपयोग करते हुए पटेल नगर बायपास से सीएपीटी तक सड़क के किनारे वाहन पार्क करेंगे।

– कार्यक्रम में जबलपुर, नर्मदापुरम की ओर से आने वाले- समस्त प्रकार के वाहन मण्डीदीप होते हुए 11 मील से खजूरी कला आकर 11 मील तरफ सड़क के किनारे वाहन पार्क करेंगे।

– कार्यक्रम में रीवा, शहडोल, सागर रायसेन की ओर से आने वाले- समस्त प्रकार के बस/ वाहन रायसेन, बिलखिरिया होते हुए पटेल नगर बायपास आकर पुलिस थाना बिलखिरिया की तरफ सड़क के किनारे वाहन पार्क करेंगे।

– कार्यक्रम में भोपाल से आने वाले – समस्त प्रकार के बस/ वाहन प्रभात चौराहा, आइटीआइ तिराहा, पिपलानी पेट्रोल पम्प तिराहा होते हुए एनसीसी ग्राउण्ड स्थित पार्किग स्थल में पार्क होंगे।

कार्यक्रम में शामिल होने वाले जन सामान्य जीप/कार एवं दो पहिया वाहन –

– गोविन्दपुरा टर्निंग से महात्मा गांधी चौराहा की ओर आने वाले चार पहिया वाहन, महात्मा गांधी स्कूल पार्किंग एवं महात्मा गांधी तिराहा से होते हुए सेंट जेविंयर स्कूल के पीछे अपना वाहन पार्क करेंगे ।

कार्यक्रम में आने वाले वीआइपी पासधारी वाहन

– गोविन्दपुरा टर्निंग से महात्मा गांधी चौराहा से होते हुए अयप्पा मंदिर, गैस गोदाम होकर सेंट जेवियर स्कूल के सामने वीआइपी पार्किंग में वाहन पार्क कर सकेंगे।

मीडिया

-गोविन्दपुरा टर्निंग से महात्मा गांधी चौराहा से होते हुए अयप्पा मंदिर एवं गैस गोदाम के बीच मीडिया पार्किंग में वाहन पार्क सकेंगे।

25 सितंबर को सुबह छह बजे यातायात दबाव वाले मार्ग

– कार्यक्रम के दौरान बोर्ड आफिस, गोंविदपुरा टर्निंग, अन्ना नगर, सद्भावना चौराहा, महात्मा गांधी चौराहा, सेंट जेवियर स्कूल, अवधपुरी तिराहा तक मार्ग पर यातायात का अत्यधिक दबाव रहेगा।

– पटेल नगर बायपास, आनंद नगर, रत्नागिरी तिराहा, पिपलानी पेट्रोल पम्प तक मार्ग पर यातायात का अत्यधिक दबाव रहेगा।

ये रहेंगे वैकल्पिक मार्ग-

– अवधपुरी से बीकानेर मिष्ठान भंडार, सुरभि इन्कलेव, रिषिपुरम चौराहा, चर्च चौराहा, विजय मार्केट, श्रीकृष्ण मंदिर, बरखेड़ा, गुलाब उद्यान, मंस्जिद तिराहा, डीआरएम आफिस, हबीबगंज नाका अथवा हबीबगंज अण्डरब्रिज से 10 नम्बर मार्केट की ओर आवागमन कर सकेंगे।

– पिपलानी/अयोध्यानगर से आने वाले वाहन जेके रोड, आइटीआइ तिराहा, प्रभात चौराहा मार्ग से आवागमन कर सकेंगे ।

यात्री बसों का आवश्यकतानुसार डायवर्सन इस तरह रहेगा

– नर्मदापुरम, जबलपुर, छिंदवाड़ा, बैतूल की ओर से आने वाली बसें 11 मील, हबीबगंज नाका होते हुए आइएसबीटी की ओर आवागमन कर सकेंगे। आइएसबीटी से आगे यात्री बसों का नादरा बस स्टैंड की ओर प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा ।

– सागर, छतरपुर, दमोह की ओर से आने वाली यात्री बसें पटेल नगर बायपास, 11 मील, हबीबगंज नाका होते हुए आइएसबीटी की ओर आवागमन कर सकेंगी। आइएसबीटी से आगे यात्री बसों का नादरा बस स्टैंड की ओर प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

– इंदौर से भोपाल की ओर आने वाली बसें हलालपुर बस स्टैंड का उपयोग कर सकेंगी। इंदौर, उज्जैन की ओर से आने वाली यात्री बसों का हलालपुर बस स्टैंड से आगे लालघाटी की ओर प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा ।

– गुना, राजगढ़, ब्यावरा की ओर से आने वाली यात्री बसें मुबारकपुरा बायपास, गांधीनगर, लालघाटी चौराहा होते हुए हलालपुर बस स्टैंड का उपयोग कर सकेंगी। इन बसों का लालघाटी से शहर की ओर प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा ।

भारी वाहन डायवर्सन

– भोपाल शहर की ओर आने वाले भारी वाहन का भोपाल की नजदीकी सीमा विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, आष्टा, ब्यावरा, बैरसिया से भारी वाहनों का डायवर्सन किया जावेगा। किसी प्रकार की असुविधा होने पर यातायात थाने के फोन नंबर — 0755-2677340, पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.