Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

नगर निगम में पार्षद और उपायुक्त के बीच जमकर विवाद, दोनों पक्ष पहुंचा थाने

35

देवास। नगर निगम में विवादों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले कुछ दिनों से चल रहा पीसी का मामला गरमाया हुआ ही है कि शुक्रवार को भाजपा पार्षदों और उपायुक्त के बीच जमकर विवाद हुआ। इस दौरान एक स्थिति तो ऐसी भी बनी, जब पार्षद को उपायुक्त पर हाथ उठाते वीडियो में देखा गया। पार्षदों का आरोप है कि उपायुक्त काम अटका रहे हैं।

दूसरी तरफ उपायुक्त ने पार्षदों के साथ ठेकेदार पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत की। पार्षदों ने भी थाने में उपायुक्त के खिलाफ आवेदन दिया। घटनाक्रम के बाद बड़ी संख्या में ठेकेदार भी कोतवाली थाने पहुंचे और उपायु्क्त की शिकायत की।

विवाद की शुरुआत

विवाद की शुरुआत शुक्रवार दोपहर नगर निगम से ही हुई। यहां नेता सत्तापक्ष मनीष सेन, पार्षद प्रतिनिधि विनय सांगते और इरफान अली उपायुक्त के कार्यालय में पहुंचे। घटनाक्रम के वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर आए, जिसमें उपायुक्त और जनप्रतिनिधियों के बीच बहस होती दिखाई दे रही है। इसी बीच वहां ठेकेदार अनीस शेख पहुंचे और इनकी भी उपायुक्त से बहस होते वीडियो में दिखाई दे रही है।

काफी देर तक गहमागहमी के बीच पार्षद प्रतिनिधि इरफान अली वीडियो में काफी गुस्से में उपायुक्त की ओर हाथ उठाते भी दिखे। इसके बाद भी पार्षद, ठेकेदार और उपायुक्त के बीच बहस होती रही। बाद में सभी उपायुक्त के कक्ष से निकल गए। इसके कुछ देर बाद उपायुक्त पुनीत शुक्ला कोतवाली पहुंचे और पूरे घटनाक्रम को लेकर शिकायत की एवं सीसीटीवी वीडियो का भी जिक्र किया।

अपमानित करने का आरोप लगाते हुए आवेदन

इधर, कुछ ही देर बाद नेता सत्तापक्ष मनीष सेन, विनय सांगते, इरफान अली, एमआयसी सदस्य अजय तोमर, प्रवीण वर्मा सहित कई पार्षद प्रतिनिधि, पार्षद व अन्य समर्थक थाने में पहुंच गए। यहां विनय सांगते ने उपायुक्त पुनीत शुक्ला पर अभद्रता और जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने का आरोप लगाते हुए लिखित आवेदन दिया। सूचना मिलने पर यहां सभापति रवि जैन भी पहुंचे और पार्षदों एवं पुलिस अधिकारी से चर्चा की। सभापति ने कहा कि दोनों ओर से शिकायत हुई है। मामले की जांच होने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

नेता सत्तापक्ष ने लगाए आरोप

मामले में नेता सत्तापक्ष मनीष सेन ने कहा कि उपायुक्त खुला भ्रष्टाचार कर रहे हैं, दादागिरी से बात करते हैं। पार्षद जब काम के लिए जाते हैं, तो टाल देते हैं। हम वहां बात करने गए तो उनका व्यवहार अशोभनीय था। हमने बात करना चाही तो विनय सांगते से जातिसूचक शब्दों से बात करने लगे। इसपर हमारे ही खिलाफ थाने में रिपोर्ट लिखाने भी आ गए। हमें आएदिन सूचना मिलती रहती है कि उपायुक्त पार्षदों को परेशान करते हैं।

मुझे मारने का प्रयास किया-उपायुक्त

मामले में उपायुक्त पुनीत शुक्ला ने मीडिया से कहा कि दोपहर में वे अपने कार्यालय में कार्य कर रहे थे। इसी बीच नेता सत्तापक्ष और पार्षद प्रतिनिधि वहां आए और आते ही गाली गलौज करने लगे। इस दौरान इरफान अली ने मारने की कोशिश की। इन लोगों ने कहा कि हमारे हिसाब से काम करना पड़ेगा और पूरे समय अभद्रता ही करते रहे। शुक्ला ने कहा कि सभी के होने लायक काम हो रहे हैं। घटनाक्रम को लेकर महापौर और आयुक्त को भी सूचित किया है।

जांची जाएगी मामले की सत्यता

पूरे घटनाक्रम के बाद आयुक्त रजनीश कसेरा ने बताया कि पार्षद और उपायुक्त के बीच कहासुनी होने की जानकारी मिली है। दोनों पक्षों ने थाने में आवेदन दिए हैं। पूरे मामले की सत्यता की जांच के बाद ही कुछ कहने की स्थिति में होंगे। इधर कोतवाली टीआई दीपक यादव ने बताया कि उपायुक्त पुनीत शुक्ला ने विनय सांगते, इरफान अली, अनीस आदि के खिलाफ आवेदन दिया है। पार्षदों की ओर से भी आवेदन दिया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.