Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मुरादाबाद क्राइम: रिश्ते तार-तार! तांत्रिक प्रेमी से मां ने कराया बेटियों का रेप, पुलिस के उड़े होश Kasganj News: कासगंज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, क्या कर्ज बना वजह? Weather Forecast: दिल्ली में गर्मी की दस्तक, 32 डिग्री पहुंचेगा तापमान, जानिए यूपी-बिहार में कैसा रह... Rahul Gandhi on US Tariff Ruling: टैरिफ पर अमेरिकी कोर्ट के फैसले के बाद राहुल गांधी का पीएम मोदी पर... Assam Demography Change: अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा हमला: धुबरी और नागांव में बदली डेमोग्राफी, पूछा... गजब का धोखा! इंदौर के वकील साहब जिसे 'साला' समझकर घर लाए, वो निकला पत्नी का बॉयफ्रेंड; ऐसे खुला चौंक... IAS अधिकारी की बढ़ी मुश्किलें! दिल्ली विधानसभा ने पंजाब के अफसर को किया तलब, गुरुओं के अपमान के आरोपो... PM मोदी की मेरठ यात्रा से पहले बड़ी साजिश? बाबरी मस्जिद के नाम पर चंदा मांगने का आरोप, विधायक ने जता... Rajasthan Cyber Cell Alert: ऑनलाइन गेम के जरिए आतंकी भर्ती का खुलासा; राजस्थान साइबर सेल की माता-पित...

मध्‍य प्रदेश के संविदाकर्मियों की समकक्षता निर्धारित, अब बढ़कर मिलेगा वेतन

18

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की घोषणा के अनुरूप विभागों ने संविदा कर्मचारियों की नियमित पदों के अनुरूप समकक्षता निर्धारित करते हुए वेतनमान तय करना प्रारंभ कर दिया है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने राज्य स्तरीय सलाहकार, डाटा एंट्री आपरेटर, विकासखंड स्तरीय समन्वयक सहित अन्य संविदा कर्मचारियों की समकक्षता निर्धारित कर दी है। इसी तरह अन्य विभागों में भी प्रक्रिया की जा रही है।

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि डाटा एंट्री आपरेटर को 19500 के स्थान पर अब 25500 रुपये मिलेंगे। इन्हें मैट्रिक्स लेवल चार दिया गया है। इसी तरह राज्य स्तरीय सलाहकार को मैट्रिक्स लेवल 13 के अनुसार पारिश्रमिक मिलेगा, जो प्रतिमाह 87900 रुपये होगा।

जिला स्तरीय सलाहकार को मैट्रिक्स लेवल 10 दिया गया है यानी इन्हें प्रतिमाह 55900 रुपये मिलेंगे। विकासखंड स्तरीय समन्वयक को मैट्रिक्स लेवल आठ 42900 रुपये मिलेंगे। इसी तरह अन्य पदों की समकक्षता निर्धारित की गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.