Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Congress Election Result: अभिषेक चौधरी को मिले सबसे ज्यादा 6.15 लाख वोट, राजस्थान यूथ कांग्रेस अध्यक... Rajasthan Kinnar House Theft: पुरानी रंजिश की आशंका के तहत पुलिस कर रही जांच, अज्ञात आरोपियों की तला... Chimur Ashramshala Controversy: डैंड्रफ की समस्या के नाम पर छात्रों के साथ अजीब सलूक, वायरल तस्वीरों... BJP vs Shinde Sena: नागपुर में बीजेपी के सामने बागी पूर्व विधायक की चुनौती, सीटों के बंटवारे के बाद ... Ulhasnagar Mahayuti Crisis: महाराष्ट्र में महायुति में पड़ी फूट! बीजेपी ने शिंदे सेना से अलग होने का... CM Vishnu Deo Sai Singapore Visit: छत्तीसगढ़-सिंगापुर साझेदारी से खुलेंगे विकास के नए रास्ते, ग्रीन ... Chhattisgarh PMAY Success: छत्तीसगढ़ में बिना सरकारी खर्च के मिली 25,413 आवासों के लिए जमीन, केंद्र ... Kanker Divyang Camp: जगदलपुर में 7 अक्टूबर को लगेगा निःशुल्क दिव्यांग शिविर, कलेक्टर कुन्दन कुमार ने... Raipur Police Reshuffle: मुख्यमंत्री और राजभवन सुरक्षा में बदले गए अधिकारी, गृह विभाग ने जारी किया न... Sahibganj Murder Mystery Solved: साहिबगंज में गौरचंद्र बागती हत्याकांड का खुलासा, चचेरा भाई ही निकला...

सीएम शिवराज का उज्जैन दौरा आज, जनता को देंगे कई विकास कार्यों की सौगात

41

भोपाल। सीएम शिवराज सिंह चौहान का आज उज्जैन दौरा है। सीएम आज उज्जैन में प्रदेशव्यापी रोजगार दिवस का शुभारंभ करेंगे। इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम में विभिन्न स्वरोजगार योजनाएं के 3 लाख से अधिक युवाओं को 2300 करोड़ रुपए से अधिक का ऋण वितरण कर स्व-रोजगार से जोड़ा जाएगा।

कई विकास कार्यों की उज्जैन को सौगात मिलेगी। सीएम 11 करोड़ से निर्मित मेघदूत पार्किंग और 27 करोड़ की लागत से बने अन्न क्षेत्र का लोकार्पण करेंगे। वहीं सीएम शिवराज 500 करोड़ की लागत से बनने वाले भक्त निवास और 17 करोड़ से बनने वाले फेसिलिटी सेंटर का भी भूमि पूजन करेंगे।

बीते दिनों ही मुख्यमंत्री ने कहा था कि प्रदेश के सभी जिले कार्यक्रम से जुड़ें और सफल उद्यमियों व स्व-रोजगार में लगे युवाओं के अनुभवों को प्रदेश के अन्य उद्यमियों और युवाओं से साझा करने की व्यवस्था की जाये। यह गतिविधि युवाओं के लिए प्रेरक और मार्गदर्शक सिद्ध होगी। कार्यक्रम उज्जैन में हरी फाटक के पास होगा। प्रमुख सचिव औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन संजय शुक्ला तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.