Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...

एक तरफा प्यार मेें युवक ने नकली पुलिस बनकर किया युवती का अपहरण, किया ऐसा कांड की सुनकर उड़ जाएंगे आपके भी होश

33

अंतागढ़ में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है जहां एक व्यक्ति ने एक तरफा प्यार के चलते फर्जी पुलिस बन कर युवती का अपहरण कर ले गया। बता दें कि अंतागढ़ थानांतर्गत एक घटना ऐसी सामने आई जिसने सबके होश उड़ा दिए हैं। आरोपी जगदलपुर का निवासी है। वह अपने 5 अन्य साथियों के साथ मिलकर फिल्म की तरह नकली पुलिस बनकर प्रार्थी एवं उसकी पुत्री को किडनैप करने सफेद स्कॉर्पियो से प्रार्थी के घर पहुंचा और अपने आप को अंतागढ़ थाने से आया हुआ बता कर प्रार्थी को और उनकी पुत्री को अपने साथ चलने को कहा।

घबराहट में पिता पुत्री साथ जाने को तैयार हो गए, अंतागढ़ से तड़ोकी की ओर स्कॉर्पियो वाहन से निकल गए। स्कॉर्पियो के तड़ोकी पहुंचते ही अपहरणकर्ताओं ने युवती के पिता को गाड़ी से जबरदस्ती उतार दिया। वहीं दूसरी ओर घबराए परिजनों ने आनन फानन में अंतागढ़ पुलिस को फोन में सारी जानकारी दी।

आरोपियों ने जुर्म किया कबूल

जिससे अंतागढ़ पुलिस ने टीम गठित कर तुरंत ही कार्रवाई के लिए रावघाट थाने पर नाका लगा कर 6 अपहरणकर्ता जिसमें एक युवती भी शामिल थी उन्हें गिरफ्तार कर कब्जे से अपहृत युवती को छुड़ाया और आरोपियों को थाने लाया गया। एवं पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल किया पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां अपराध सिद्ध होने के बाद सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.