Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
MP Dairy Shifting Project: रतौना-हफसिली डेयरी प्रोजेक्ट में निगम का कड़ा एक्शन, जमा राशि भी की गई रा... Dr. Harisingh Gour University: स्टैनफोर्ड और एल्सेवियर की सूची में सागर यूनिवर्सिटी के 12 प्रोफेसर श... Ramanujganj Van Vatika: तीन महीने में पूरी होगी रामानुजगंज वन वाटिका की तस्वीर, ओपेन जिम और चिल्ड्रे... Raipur Health News: नवरात्रि उपवास में गरबा के साथ कैसे रखें सेहत का ख्याल? जानिए एनर्जी बढ़ाने के आ... Bhilai News: सीएम के कार्यक्रम में बच्चों को घंटों बैठाए रखने पर विवाद, कांग्रेस ने की कार्रवाई की म... Raipur Crime News: आमानाका थाना क्षेत्र में 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, AIIMS का सिक्योरिटी गार्... Bastar Local Products: दंतेवाड़ा के जैविक चावल और वनोपज को मिली नई पहचान, महिला FPO ने शुरू किया ब्र... Kavirdha News: कवर्धा में किसानों का बड़ा आंदोलन खत्म, गन्ने का भाव बढ़कर हुआ 425 रुपये, सरकार ने मा... Kanker News: कांकेर के सीएएफ कैंप में अनोखी पहल, जवान रूपधर चौहान अपने हाथों से बना रहे हैं मां दुर्... Jagdalpur News: बस्तर बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रशासन का बड़ा कदम, 25 करोड़ से अधिक की राहत राशि सीधे ख...

IndiGo विमान में मची अफरा-तफरी, बीच हवा में पैसेंजर ने खोल दिया emergency दरवाजा

43

गुवाहाटी-अगरतला इंडिगो विमान के यात्रियों में उस वक्त भय व्याप्त हो गया जब एक यात्री ने उड़ान के दौरान विमान का आपातकालीन द्वार खोलने की कोशिश की।

भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बृहस्पतिवार को बताया कि व्यक्ति की पहचान पश्चिम त्रिपुरा के जिरानिया निवासी बिस्वजीत देबथ (41) के रूप में हुई। उसे विमान उतरने के तुरंत बाद हिरासत में ले लिया गया।

अधिकारी ने बताया, ‘‘बृहस्पतिवार को दोपहर में करीब एक बजे एक यात्री अमार्यादित व्यवहार करने लगा। संभवत: वह नशे में था। उसने बीच हवा में आपातकालीन द्वार खोलने का प्रयास किया। अन्य यात्रियों ने तत्काल उसे रोका।

विमान अगरतला में सुरक्षित उतरा।” उन्होंने कहा कि घटना उस वक्त हुई जब विमान यहां महाराजा बीर बिक्रम हवाई अड्डे की हवाई पट्टी से 15 मील दूर उड़ान भर रहा था। सहायक महानिरीक्षक (एआईजी), कानून व्यवस्था ज्योतिष्मान दास चौधरी ने कहा कि अन्य लोगों का जीवन खतरे में डालने की कोशिश करने के आरोप में यात्री के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि हिरासत में लिए गए यात्री से पूछताछ की जा रही है और आगे की जांच जारी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.