Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

भारत-कनाडा विवाद से मसूर आयात पर संकट, नए सोयाबीन की आवक

23

इंदौर: कनाडा के साथ विवाद से भारत में मसूर की आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका है। भारत कनाडा से बड़े पैमाने पर मसूर का आयात करता है। भारतीय विदेश मंत्रालय (एमईए) ने कनाडा में अपने राजनयिकों की सुरक्षा चिंताओं के बीच कनाडाई लोगों के लिए वीजा सर्विस को निलंबित करने की पुष्टि की है।

साल 2023 में कनाडा से मसूर का आयात तेजी से बढ़ रहा है। चूंकि कनाडा में पैदा होने वाली आधी से ज्यादा मसूर भारत को निर्यात की जाती है। ऐसे में कनाडा के लिए भारत को मसूर का निर्यात रोकना भी मुश्किल भरा होगा। अगर विवाद ज्यादा दिनों तक चला और द्विपक्षीय व्यापारिक रिश्ते बिगड़े तो निश्चित रूप से देश में मसूर आपूर्ति का संकट हो सकता है। कनाडा से मसूर आयात प्रभावित होने पर भारत के पास आस्ट्रेलिया व यूएस का विकल्प है। भारत ने यूएस से मसूर आयात के लिए आयात शुल्क में राहत भी दी है। हालांकि, कनाडा के मुकाबले इन देशों के मसूर की गुणवत्ता कमजोर है।

इधर, प्रदेश की कृषि उपज मंडियां लगातार 16 दिनों की हड़ताल के बाद बुधवार देर रात मुख्यमंत्री के अश्वासन के बाद खत्म हो गई, लेकिन इसकी किसानों और स्टॉकिस्टों को देर से मिलने के कारण गुरुवार को मंडियों में दलहन की आवक बेहद कमजोर दर्ज की गई। तुवर दाल में उपभोक्ता पूछताछ जोरदार रहने और मिलों में स्टाक सुगम नहीं होने के कारण भाव में एकतरफा तेजी की स्थिति बनी हुई है। गुरुवार को तुवर दाल में और 300 रुपये क्विंटल की तेजी दर्ज की गई। तुवर में भी मिलों की मांग अच्छी है, लेकिन उपलब्धता सुगम नहीं होने से तुवर की कीमतों में और तेजी आ सकती है।

मूंग मोगर में भी सीमित पूछताछ रहने से 100 रुपये की तेजी रही। व्यापारियों का कहना है कि मंडियों में दलहन की आवक का दबाव सोमवार से ही रहने की संभावना है। डालर चने में लोकल पूछताछ आने से 100 रुपये की तेजी रही। डॉलर चना 40/42 16600, 42/44 16400, 44/46 16200, 58/60 15000, 60/62 14900, 62/64 14800 रु. क्विंटल बोला गया।

छावनी मंडी में नए सोयाबीन की आवक

गुरुवार को मंडी में हड़ताल खत्म होने के बाद पहले दिन के कामकाज में ही नए सोयाबीन की आवक हुई। तिल्लोर क्षेत्र से 70 बोरी नया सोयाबीन मंडी में पहुंचा। क्वालिटी अच्छी होने से सोयाबीन का सौदा 5451 रुपये प्रति क्विंटल के दाम पर हुआ। नत्थूलाल भगवतीलाल अग्रवाल ने नई सोयाबीन का सौदा किया। पहले दिन गेहूं में भी छुटपुट आवक रही। 250 बोरी गेहूं मंडी में पहुंचा। मिल क्वालिटी गेहूं 2575 से 2600 रुपये बिका। मालवराज 2700 से 2725 और लोकवन 2850 से 2900 रुपये बिका। मक्का के भाव 2150 से 2175 रुपये रहे।

दलहन के दाम – चना कांटा 6500-6550, विशाल 6350-6400, डंकी 57050-6200, मसूर 6300, तुवर महाराष्ट्र सफेद 11400-11700, कर्नाटक 11800-12100, निमाड़ी तुवर 9500-11700, मूंग 9000-9200, बारिश का मूंग नया 9600-9800, बोल्ड मूंग 9300-9500, एवरेज 7500-8300, उड़द बेस्ट 9000-9500, मीडियम 7000-8500, उड़द गर्मी 8600-9400, मीडियम 4500-5500, हलका उड़द 3000-5000 रुपये क्विंटल के भाव रहे।

दालों के दाम – चना दाल 8350-8450, मीडियम 8550-8650, बेस्ट 8750-8850, मसूर दाल 7750-7850, बेस्ट 7950-8050, मूंग दाल 10800-10900, बेस्ट 11000-11100, मूंग मोगर 11600-11700, बेस्ट 11800-11900, तुवर दाल 14000-14100, मीडियम 14900-15000, बेस्ट 15500-15600, ए. बेस्ट 16500-16600, ब्रांडेड तुवर दाल 17000, उड़द दाल 10500-10600, बेस्ट 10700-10800, उड़द मोगर 11200-11300, बेस्ट 11400-11500 रुपये।

इंदौर चावल भाव – दयालदास अजीतकुमार छावनी के अनुसार बासमती (921) 11500-12500, तिबार 9500-10000, बासमती दुबार पोनिया 8500-9000, मिनी दुबार 7500-8000, मोगरा 4200-6500, बासमती सेला 7000-9500, कालीमूंछ डिनरकिंग 8500, राजभोग 7500, दुबराज 4500-5000, परमल 3200-3400, हंसा सेला 3400-3600, हंसा सफेद 2800-3000, पोहा 4300-4800 रुपये क्विंटल।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.